35 साल की मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी प्रग्नेंट हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'Daisies' रिलीज हुआ है जिसमें वो प्रग्नेंट नजर आ रही हैं। हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान कैटी पेरी ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि-” प्रेगनेंसी में शुरु के समय मुझे इंडियन फूड की काफी क्रेविंग होती थी। मेरा मन होता था कि कहीं से भी मुझे इंडियन फूड मिल जाए। साथ ही कैटी पेरी ने बताया कि हर प्रेगनेंट महिला को खाने की काफी क्रेविंग होती है।
बता दें कि कैटी पेरी अपने एक्टर पति ओरलांडो ब्लूम से पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पेरी के लिए उनके पति ब्लूम से यह पहला बच्चा होगा। 43 साल के ब्लूम पहले से अपने 9 साल के बेटे फ्लैंन के पिता हैं, जो इस समय उनकी पूर्व पत्नी मिरांडा केर के साथ हैं।
अपने एलबम पर चर्चा करते हुए पेरी ने कहा कि , “इस गर्मी में बहुत कुछ होने वाला है, मैं सिर्फ अपने बच्चे को जन्म ही नहीं देने जा रही, बल्कि आप लोग जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह सच होने वाला है।” उन्होंने आगे बताया कि वह और उनके पति अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने सूखे हुए आम खाते हुए अपने प्रशंसकों को बताया कि हम लोग बहुत उत्साहित और खुश हैं। पेरी ने 'नेवर वॉर्न व्हाइट' के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता का डर दिखाया, जबकि उसी समय उन्होंने गाया कि वह 'कैसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ जिंदगी भर खुश रहने के लिए तैयार हैं।’
आपको बता दें कि कैटी पेरी और पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम पहली बार 2016 में एक साथ मिले। फिर दोनों ने फरवरी 2019 को सगाई कर ली थी।