---विज्ञापन---

Grammy Award पर पेशाब करते नजर आए किम कार्दशियन के रैपर पति Kanye West!

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल मशहूर गायक और रैपर कान्ये वेस्ट इन दिनों आलोचना का सामना कर रहे हैं। उन पर ग्रैमी अवॉर्ड का अपमान करने का आरोप है। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ग्रैमी अवॉर्ड की ट्रॉफी कमोड के पॉट पर […]

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल मशहूर गायक और रैपर कान्ये वेस्ट इन दिनों आलोचना का सामना कर रहे हैं। उन पर ग्रैमी अवॉर्ड का अपमान करने का आरोप है। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ग्रैमी अवॉर्ड की ट्रॉफी कमोड के पॉट पर पड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस ट्रॉफी पर कोई शख्स टॉयलेट करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।  

इस वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा है 'यकीन मानिए..मैं रुकने वाला नहीं हूं।' सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखने के बाद कान्ये वेस्ट की आलोचना कर रहे हैं। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायिका डायने वारेन ने भी कान्ये वेस्ट की आलोचना की है। 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कितनी नीचता और असम्मान की बात है। यह आपके साथियों द्वारा आपको आपके काम के लिए सम्मान से दिया गया था। यह उनके लिए अफसोस की बात है। मैंने एक ग्रैमी जीता है। मैं हमेशा आभारी और विनम्र हूं कि मेरे साथियों ने मुझे इसके योग्य पाया।'


emma ने लिखा, 'उम्मीद नहीं की थी कि ट्विटर खोलूंगी और एक ग्रैमी अवॉर्ड पर कान्ये वेस्ट को टॉयलेट करते हुए देखूंगी, लेकिन यहां हैं हम।' सोशल मीडिया पर और भी कई सितारों ने कान्ये वेस्ट के इस वीडियो की आलोचना की है। कई सोशल मीडिया यूजर भी उनके इस वीडियो को गलत बता रहे हैं। 

First published on: Sep 18, 2020 05:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.