Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर शॉन पेन ने लीला जॉर्ज से की शादी, देखिए तस्वीरें

हॉलीवुड स्टार शॉन पेन ने 28 साल की अभिनेत्री लीला जॉर्ज से शादी कर ली है। दोनों के करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। दोनों ने सीक्रेंट सेरेमनी की जहां केवल उनके करीबियों को ही बुलाया गया। फिलेन्थ्रोपिस्ट इरेना मेडावॉय ने जोड़े के हाल ही में शादी रचाने की खबर की […]

हॉलीवुड स्टार शॉन पेन ने 28 साल की अभिनेत्री लीला जॉर्ज से शादी कर ली है। दोनों के करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। दोनों ने सीक्रेंट सेरेमनी की जहां केवल उनके करीबियों को ही बुलाया गया।

फिलेन्थ्रोपिस्ट इरेना मेडावॉय ने जोड़े के हाल ही में शादी रचाने की खबर की घोषणा की। उन्होंने शुक्रवार को नवविवाहित जोड़े की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हम लीला जॉर्ज और शॉन पेन के शादी से बहुत खुश हैं।


शॉन पेन और लीला 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें ये शॉन पेन की तीसरी शादी है, इससे उन्होंने मडोना से 1985 में शादी की थी। दोनों की शादी चार साल ही चली और 1989 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद शॉन ने रॉबिन राइट से 1996 में शादी की। यह शादी करीब 14 साल चली और 2010 में एक बार फिर दोनों ने तलाक ले लिया। 

शॉन का नाम शन्नोन कोस्टेलो के साथ भी जुड़ा था। शन्नोन  पेन के ‘हैतियन रिलीफ आर्गनाइजेशन’में पूर्व संचार निदेशक के तौर पर काम करती थीं। पेन के फैंस उन्हें इस शादी के लिए बधाई दे रहे हैं।

First published on: Aug 03, 2020 03:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.