Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्ट्रेस Paris Hilton ने बॉयफ्रेंड संग प्राइवेट आइलैंड पर की सगाई, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी इन दिनों सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। पिछले दो महीनों में बॉलीवुड में कई शादियां देखने को मिली। जिसमे एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम सबसे पहले है। वहीं अब हॉलीवुड में भी मॉडल, एक्‍ट्रेस और सिंगर पेरिस हिल्‍टन ने अपने 40वें बर्थडे […]

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी इन दिनों सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। पिछले दो महीनों में बॉलीवुड में कई शादियां देखने को मिली। जिसमे एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम सबसे पहले है। वहीं अब हॉलीवुड में भी मॉडल, एक्‍ट्रेस और सिंगर पेरिस हिल्‍टन ने अपने 40वें बर्थडे के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया। 

उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड Carter Reum के साथ सगाई की। जो कि पेशे से वेंचर कैपिटलिस्‍ट हैं। उन्‍होंने पेरिस को बड़ी-सी डायमंड रिंग पहनाई। इस रिंग को Jean Dousset ने बनाया है, जो Louis Cartier के पर-पोते हैं। 

दोनों इस मौके पर एक प्राइवेट आइलैंड पर थे। पेरिस हिलटन ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी और कार्टर की वीडियोज शेयर करते हुए लिखा, ''मेरा सपना सच हो गया। मैं अपने होने वाले पति से बेहद प्यार करती हूं। ये मेरे जन्मदिन का बेस्ट सरप्राइज था. मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए उत्साहित हूं।

इस खास मौके पर ये कपल व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आया। पेरिस ने शिमरिंग व्हाइट रेट्रॉएट ड्रेस और क्राउन पहना था। तो वहीं कार्टर क्रिस्प व्हाइट सूट में नजर आए। 

बता दें कि पेरिस हिलटन और कार्टर रियम एक दूसरे को दो साल से डेट कर रहे हैं। बता दें यह चौथा मौका है जब पेरिस किसी के साथ इंगेज हुई हैं। इससे पहले वह 2002 में जैसन शॉ, 2005 में पेरिस लैटसिस और 2018 में एक्‍टर क्रिस जिल्‍का के साथ इंगेज हो चुकी हैं।

First published on: Feb 18, 2021 06:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.