दुनिया पर राज करने वाले दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके किसे उनकी यादे लागों के दिलों में अभी भी जिंदा है। माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक मौत हो गई थी। ये खबर सुन पूरी दुनिया एक सदमे में चली गई थी। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई।
एक हफ्ते में ही 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 97 करोड़ रुपये कमा लेते थे। लेकिन अब उनकी कैलिफॉर्निया स्थित नैवरलैंड रैंच सिर्फ 22 मिलियन डॉलर यानी करीब 161 करोड़ रुपये में बिकी है। दिवंगत पॉप स्टार की इस संपत्ति को उद्योगपति और माइकल जैक्सन के सहयोगी रहे रॉन बर्कले (Ron Burkle) ने खरीदी है। बर्कले के प्रवक्ता ने गुरुवार को ई-मेल के जरिये बताया कि रॉन बर्कले को माइकल जैक्शन की यह प्रॉपर्टी मुफीद लगी, इसलिए उन्होंने इसे खरीदा है।
आपको बता दें 12,500 वर्गफुट के मुख्य आवास के अलावा इसमें 3,700 वर्ग फुट का पूल हाउस है। इसके अलावा एक अलग भवन भी है, जिसमें 50 सीटों वाला मूवी थियेटर और एक डांस स्टूडियो है।
आपको बता दें कि साल 2016 में इस संपत्ति की कीमत दस करोड़ अमेरिकी डॉलर मांगी गई थी। अगले साल इसे कम करके 6 करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया था। लेकिन इसकी बिक्री केवल 2 करोड़ 20 लाख डॉलर में हुई है।
माइकल जैक्सन बेहतरीन लुक पाने के लिए 30 साल में 100 कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी। सर्जरी कराने के पीछे कहा जाता है कि माइकल का चेहरा उनके पिता से मिलता था। जिससे वो नफरत करते थे। इसलिए चेहरे से पिता के निशान मिटाना के लिए वो लगातार सर्जरी कराते रहे।