Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Meat Loaf Died: नहीं रहें मशहूर अमेरिकन सिंगर मीट लॉफ, फैंस ने जताया शोक

मुंबई। अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री (American Music Industry) का एक जाना माना नाम अब हमे छओड़ कर जा चुका है। जी हां, हॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं है कि अमेरिका के मशहूर सिंगर मीट लॉफ (Meat Loaf) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उनके परिवार […]

मुंबई। अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री (American Music Industry) का एक जाना माना नाम अब हमे छओड़ कर जा चुका है। जी हां, हॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं है कि अमेरिका के मशहूर सिंगर मीट लॉफ (Meat Loaf) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उनके परिवार के लोगों ने दी हैं। उनके निधन की पुष्टि करते हुए परिवार की ओर से फेसबुक पर बताया गया है कि दिग्गज अमेरिकी सिंगर मीट लॉफ अब इस दुनिया में नहीं रहे।

उनकी पत्नी डेबोराह (Deborah) ने ये जानकारी शेयर करते हुए दुख जताया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीट लॉफ सबसे ज्यादा चर्चित हुए थे ‘बैट आउट ऑफ हैल’ की वजह से। उनका एलबम आज भी दुनिया के हर कोने में बड़े प्यार से सुना जाता है। सिंगर (American Singer) की अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों में मायूसी छाई हुई है।

सिंगर के फेसबुक अकाउंट पर इस जानकारी को शेयर किया गया है कि मीट लॉफ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके अकाउंट पर पोस्ट शेयर कपते हुए लिखा गया है कि हमें बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज रात को मीट लॉफ का निधन हो गया है। अगर बात करें मीट के पर्सनल लााइफ की तो उनकी पॉपुलैरिटी देश-विदेश में हर जगह थी। वो दुनिया के अलग-अलग हिस्से में जाकर शोज करते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे। मीट का जन्म 27 सितंबर 1947 को हुआ था। वह अपनी दमदार आवाज और गायकी से अच्छे अचछे गायकों को धूल चटा देते थे। उनका निधन 20 जनवरी 2022 की रात को ही हो गया। उनकी दो बेटियां भी हैं, जो कि सिंगर के आखिरी पलों में उन्हीं के पास थी।

मीट लॉफ ने कई अवॉर्ड शोज में अपने हुनर को दिखा कर नाम कमाया है। बेस्ट सोलो रॉक वोकल परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा बनाए गए म्यूजिक एलबम को खूब प्रसिद्धि मिली थी। उनके एलबम्स करीब 65 मिलियन तक बिके थे। इसके अलावा भी उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड रह चुके हैं, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उनका जाना वाकई अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।

First published on: Jan 21, 2022 10:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.