---विज्ञापन---

मशहूर सिंगर मर्लिन बर्गमैन का 93 साल की उम्र में हुआ निधन

मुंबई। हॉलीवुड की मशहूर सिंगक मर्लिन बर्गमैन (Marilyn Bergman) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। मर्लिन बर्गमैन (Marilyn Bergman) ने कई अवार्ड तो अपने नाम किए ही साथ ही साथ उनको ऑस्कर पुरस्कार से भी नवाजा गया। वहीं लॉस एंजिल्स के अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। मर्लिन बर्गमैन (Marilyn Bergman) […]

मुंबई। हॉलीवुड की मशहूर सिंगक मर्लिन बर्गमैन (Marilyn Bergman) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। मर्लिन बर्गमैन (Marilyn Bergman) ने कई अवार्ड तो अपने नाम किए ही साथ ही साथ उनको ऑस्कर पुरस्कार से भी नवाजा गया। वहीं लॉस एंजिल्स के अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली।

मर्लिन बर्गमैन (Marilyn Bergman) ने अपने पति एलन बर्गमैन (Alan Bergman) के साथ मिलकर सैकड़ों गाने बनाए जो की सुपरहिट साबित हुए। उन्होंने अपने गानों से लोगों को दीवाना बना दिया। एक वक्त ऐसा आया कि, उनका ही नाम पूरे हॉलीवुड में छाने लगा और हर किसी को उनके गाने पसंद आने लगे। फिर क्या था एक के बाद एक सुपरहिट गानों से उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई और एक नया मुकाम हासिल किया। 

उनके गानों में इमोशनल गाना 'यू डोंट ब्रिंग मी फ्लावर्स' (You Don't Bring Me Flowers) डीन मार्टिन का ड्रीमी 'स्लीप वार्म' (Sleep Warm) शामिल था। उन्होंने 1970 के दशक के सिटकॉम 'मौड' और 'गुड टाइम्स' के लिए अपटेम्पो थीम लिखने में मदद की और 1978 के ब्रॉडवे शो 'बॉलरूम' के लिए शब्दों और संगीत पर मदद की जो कि पहले किसी ने भी नहीं कि थी। 

और पढ़िए Birthday Special: बिन शादी के मां बनीं नुसरत जहां, करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर रही चर्चा में


बता दें , दोनों ने साल 1958 में शादी की थी और दोनों की जोड़ी को गाना लिखने की पार्टनरशिप में भी बेहतर माना जाता था और दोनों ने एक साथ कई जबरदस्त गाने भी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को दिए।  मर्लिन बर्गमैन (Marilyn Bergman) ने तीन ऑस्कर जीते थे जो की 'द वे वी वेयर' (The Way We Were),  'विंडमिल्स ऑफ योर माइंड' (Windmills of Your Mind) और स्ट्रीसैंड के 'यंटल' (Intel) के साउंड ट्रैक के लिए मिले थे साथ ही उनको 16 नॉमिनेशन्स भी हासिल हुए थे जिसमें से तीन अकेले 1983 में मिले जो एक बहुत बड़ी सफलता थी। वहीं उन्होंने दो ग्रैमी और चार एम्मी भी जीते जिसके बाद उन्हें सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।


यहाँ पढिए – बॉलीवुड से जुडी ख़बरें       

First published on: Jan 10, 2022 08:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.