Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

काइली जेनर ने 24 साल की उम्र में हासिल किया ये खास मुकाम, दुनिया भर में हुआ नाम

मुंबई। अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया भर में मशहूर हैं। बच्चा बच्चा उन्हें पसंद करता हैं। इन दिनों काइली जेनर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने नाम एक और नया रिकोर्ड हासिल किया है।  दरअसल, 24 साल की […]

मुंबई। अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) दुनिया भर में मशहूर हैं। बच्चा बच्चा उन्हें पसंद करता हैं। इन दिनों काइली जेनर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने नाम एक और नया रिकोर्ड हासिल किया है। 

दरअसल, 24 साल की उम्र में काइली जेनर ने इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर एक नया रिकोर्ड अपने नाम किया है। 300 मिलियन फॉलोअर्स पाकर वो पहली महिला बन गई हैं। इतना ही नहीं काइली जेनर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने तीसरी पर्सनालिटी बन गई हैं। पहले नंबर पर खुद ऑफिशियल इंस्टाग्राम का अकाउंट है।

इसके फॉलोअर्स 460 मिलियन हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के फुटबॉलर Cristiano Ronaldo हैं, जिन्हें 389 मिलियन यूजर्स फॉलो कर रहे है। काइली जेनर के बाद फुटबॉलर Lionel Messi (300 मिलियन फॉलोअर्स) और एक्टर Dwayne 'The Rock' Johnson (289 मिलियन फॉलोअर्स) हैं। काइली जेनर के बाद सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला पॉप सिंगर Ariana Grande हैं। 

कम ही लोगों को पता है कि काइली जेनर ने केवल 19 साल की उम्र में अपनी काइली लिप किट नाम से कॉस्मेटिक लाइन शुरू कर दी थी। ये बाद में पॉपुलर हुआ और काइली ने इसे काइली कॉस्मेटिक्स का नाम दे दिया। इसी बिजनेस ने उन्हें आज अरबपति बना दिया है। काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था और उन्हें पहली बार म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। कपल ने फरवरी 2018 में अपने पहले बच्चे, स्टॉर्मी वेबस्टर का एक साथ स्वागत किया था। 

First published on: Jan 13, 2022 11:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.