---विज्ञापन---

कोरोना वायरस के डर से कैटी पेरी ने टाली अपनी शादी, मां बनने वाली है ये पॉप सिंगर

अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सर्खियों में हैं। बीते दिनों कैटी ने अपने फैंस से अपनी मां बनने की खुशी को साजा किया था। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो Never Worn White लॉन्च किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी […]

अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सर्खियों में हैं। बीते दिनों कैटी ने अपने फैंस से अपनी मां बनने की खुशी को साजा किया था। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो Never Worn White लॉन्च किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी अनाउंस की हैं। वहीं अब एक्ट्रेस अपनी शादी के चलते छाई हुई हैं। 


खबर है कि कैटी (Katy) अपने बॉयफ्रेंड ओरलांडो ब्लूम  (Orlando Bloom) संग जापान में शादी करने वाली थी लेकिन वहीं अब खबर सामने आ रही है इस कपल ने अपनी शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया है। कैटी (Katy) और ओरलांडो ब्लूम (Orlando Bloom) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर जापान में होने वाली अपनी शादी को टालने का फैसला किया है। चीन से पनपा नया कोरोना वायरस अमेरिका, इटली, ईरान समेत 60 से ज्यादा देशों में अपने पांव पसार चुका है।


दरअसल कैटी पेरी प्रेग्नेंट हैं। कैटी (Katy) और उनके बॉयफ्रेंड ओरलांडो (Orlando Bloom) जू्न के करीब शादी की तैयारियों में बिजी थी। लेकिन दुनियाभर में फैल रहे इस जानलेवा कोरोना वायरस के कारण उन्होंने कथित रूप से अपनी योजना को फिलहाल टालने का फैसला किया है। 

इस कपल के एक करीबी सूत्र ने मैगजीन को बताया, 'जापान में 150 मेहमानों के साथ शादी की पूरी तैयारी थी। कैटी वास्तव में गर्भावस्था में विवाह करने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। वे बेहद खुश थे कि शादी को लेकर सभी तैयारियां सही चल रही हैं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब इसमें रुकावट आई है।'


कैटी ओरनाल्डो ब्लूम (Orlando Bloom) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कैटी का ये पहला बेबी है। अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी को लेकर कैटी काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि कैटी  (Katy) का जहां ये पहला बच्चा है वहीं उनके मंगेतर का दूसरा है। ओरनाल्डो 9 साल के बेटे के पिता है। उन्हें ये बेटा एक्स वाइफ Miranda Kerr से है।  आपको बता दें कि साल 2019 में कैटी भारत आई थी। कैटी इंडिया में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के चलते आईं थी।

First published on: Mar 08, 2020 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.