Jennifer Lopez And Alex Rodriguez Call Off 2 Year Of Engagement: हॉलीवुड के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जी हां उनकी फेवरेट एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने बेसबाल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) संग अपनी सगाई तोड़ दी है। दोनों ही कलाकार करीब दो साल से एक दूसरे के साथ थे, लेकिन अब उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का पूरी तरह से फैसला कर लिया है। इन दोनों के अलग होने की खबर सामने आ गई है, जिसमें बताया गया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं।
आपको बता दें कि एलेक्स रोड्रिगेज के एक करीबी दोस्त ने बताया कि, 'वो अभी मियामी में बेसबाल सीजन की तैयारी कर रहे हैं वहीं जेनिफर लोपेज डोमिनिकन रिपब्लिक में अपनी फिल्म पर काम कर रही हैं।' ये तो सभी जानते हैं कि जेनिफर और एलेक्स ने दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी।
पहली बार इन दोनों की मुलाकात 2005 में क्वींस के 'शिआ स्टेडियम' (Shea Stadium) हुई थी। एलेक्स ने जेनिफर के हाथ में सगाई की एक बड़ी सी अंगूठी वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'उसने हां कह दिया' (She Said Yes!)। एलेक्स द्वारा शेयर की गई तस्वीर को ही जेनिफर ने रीपोस्ट किया और फैंस को गुड न्यूज़ दी।
दरअसल अगर ये सगाई नहीं टूटती तो, इन दोनों की अगले साल शादी करने की प्लानिंग थी। लेकिन कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो पाया। इतना ही नहीं उन्हें परेशानियों के चलते दो बार ये शादी पोस्पोन करनी पड़ी थी। वहीं अब दोनों ने अपने रिश्ते को ही खत्म कर दिया है। उनकी सगाई टूटने से फैंस काफी दुखी हैं।
जेनिफर लोपेज इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने सबसे पहले 'मियामी' के एक वेटर 'ओजानी नोआ' (Ojani Noa) संग शादी की थी। इस शादी से उन्हें काफी कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते दोनों की 11 महीने के बाद ये शादी टूट गई थी। इसके बाद जेनिफर लोपेज ने डांसर 'क्रिस जड' (Cris Judd) से साल 2001 में शादी की थी। यह शादी सिर्फ 9 महीनों तक चली थी।
इन दोनों के साथ शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में सिंगर मार्क एंथनी (Marc Anthony) आए। दोनों लंबे समय से फ्रैड्स थे और बाद में कपल बने। मार्क के साथ जेनिफर के दो जुड़वां बच्चे 'मैक्सीमिलियन' (Maximilian) और Emme हैं। दोनों ने साल 2011 में अपने अलग होने का ऐलान कर दिया था। जेनिफर के अफेयर्स की बात की जाए तो वह बैटमैन एक्टर बेन एफ्लेक और सिंगर ड्रेक को डेट कर चुकी हैं. ड्रेक से लाग होने बाद जेनिफर की जिंदगी में एलेक्स आए थे।