---विज्ञापन---

सदगुरु की बातों में खो गए हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

हॉलीवुड फिल्म ‘मैन इन ब्लैक’, ‘बैड बॉयज’ और ‘अलादीन’ से करोड़ों हिंदुस्तानियों का भी दिल जीत चुके एक्टर विल स्मिथ ने हाल ही में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और धर्मगुरु, सदगुरु से मुलाकात की है। इसकी जानकारी खुद सदगुरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है, ‘विल, आपके और आपके […]

हॉलीवुड फिल्म ‘मैन इन ब्लैक’, ‘बैड बॉयज’ और ‘अलादीन’ से करोड़ों हिंदुस्तानियों का भी दिल जीत चुके एक्टर विल स्मिथ ने हाल ही में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और धर्मगुरु, सदगुरु से मुलाकात की है। इसकी जानकारी खुद सदगुरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है, ‘विल, आपके और आपके परिवार के साथ समय बिताकर बेहद अच्छा लगा। उम्मीद करता हूं कि धर्म हमेशा आपका मार्गदर्शन करेगा।’ इसके साथ ही सदगुरु ने एक्टर विल स्मिथ के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। 

इन फोटोज में एक्टर विल स्मिथ बेहद ध्यान ने सदगुरु की बातें सुनते दिख रहे हैं। तो साथ ही दोनों के बीच गहन बातचीत होते हुई भी नजर आ रही हैं। सदगुरु के ट्वीट पर गौर करें तो पता लगता है कि अकेले एक्टर विल स्मिथ ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सदगुरु से मिला था। विल स्मिथ और सदगुरु के बीच हुई मुलाकात इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। विल स्मिथ के साथ सदगुरु की ये तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं।

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ भले ही अमेरिकन हों लेकिन वो हिंदुस्तान के प्रति खासा आकर्षित हैं। वो अक्सर भारत के प्रति अपने रुझान के बारे में बात करते रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी आपको कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज मिल जाएंगे जो भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी विल स्मिथ भारत दौरे के वक्त हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती में हिस्सा ले चुके हैं। 

इसकी चर्चाएं भी काफी जोरों पर रही थी। खुद विल स्मिथ ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थी। जिसके बाद फैंस उनके दीवाने होने लगे थे। यही वजह है कि विल स्मिथ का भारतीय संस्कृति के प्रति झुकाव को लेकर उनके चाहने वालों की एक बड़ी तादाद भारत में भी है। 

First published on: Oct 18, 2020 11:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.