---विज्ञापन---

हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस जेस्सी का 2 महीने का बेटा हुआ कोरोना संक्रमित, नए स्ट्रेन की जद में बच्चा !

साल 2019 में शुरु हुआ कोरोना वायरस अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। कोरोना वायरस के कहर पूरी दुनिया पर छाया हुआ। फिल्मी सितारों के बीच भी ये वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनके परिवार वाले इसका शिकार हुए है।  वहीं अब […]


साल 2019 में शुरु हुआ कोरोना वायरस अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। कोरोना वायरस के कहर पूरी दुनिया पर छाया हुआ। फिल्मी सितारों के बीच भी ये वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनके परिवार वाले इसका शिकार हुए है। 

वहीं अब फिल्म हैरी पॉटर फेम एक्ट्रेस जेस्सी केव का 2 महीने का बेटा भी इस वायरस की चपेट में आया। इस बारे में जेस्सी केव ने इंस्टाग्राम जानकारी शेयर की है और सभी को कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन से सचेत किया।  

जेस्सी ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपने बच्चे की फोटो शेयर की है। तस्वीर के साथ जेस्सी ने कैप्शन में लिखा कि- मैं हॉस्पिटल के एक आइसोलेटेड रूम में हूं और यहां से मैंने लॉकडाउन की खबर सुनी। मेरा बेचारा बच्चा कोविड पॉजिटिव हो गया है। वो ठीक है और रिकवर कर रहा है। वो डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में है। 

कोरोना की ये नई स्ट्रेन काफी ज्यादा पावरफुल है तो आने वाले हफ्तों में सभी को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मैं बिल्कुल भी अपने नए साल की शुरुआत ऐसी नहीं चाहती थी। मैं बच्चे को जन्म देने के बाद इतनी जल्दी फिर से अस्पताल नहीं आना चाहती थी। आपको बता दें जेस्सी ने अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था। 

First published on: Jan 06, 2021 11:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.