---विज्ञापन---

जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं ‘Harry Potter’ फेम एक्ट्रेस अफशां आजाद, तस्वीर शेयर कर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

यास्मीन– Harry Potter Actress Afshan Azad Announces Pregnancy With Charming Pictures, Showing Off Her Baby Bump: हैरी पॉटर (Harry Potter) एक ऐसी फिल्म है जिसके बारे में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो जानता न हो। इस फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अफशां आज़ाद (Afshan Azad) अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अफशां […]

यास्मीन– Harry Potter Actress Afshan Azad Announces Pregnancy With Charming Pictures, Showing Off Her Baby Bump: हैरी पॉटर (Harry Potter) एक ऐसी फिल्म है जिसके बारे में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो जानता न हो। इस फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अफशां आज़ाद (Afshan Azad) अचानक सुर्खियों में आ गई हैं।

दरअसल, अफशां आज़ाद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने मां बनने की जानकारी लोगों को दी है। जी हां, तस्वीर में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं और पति नाबिल (Nabil Kazi) उन्हें अपने बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। अपने पहले बेबी की खुशी इनके चेहरे पर साफ झलक रही है।

इस खूबसूरत तस्वीर के साथ कैप्शन में अफशां आजाद ने लिखा है, 'सबके लिए एक सीक्रेट का खुलासा कर रहीं हूं- मैं मम्मी बनने जा रही हूं!!! अब तक यह सबसे बड़ा गिफ्ट बेबी काजी देने के लिए शुक्रिया अल्लाह। हम दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं और थोड़ो नर्वस भी हैं! कृपया अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा'। उनके इस पोस्ट पर लोगों के ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। लोगों द्वारा बधाइयों का तांता लगा हुआ है और ऐसा हो भी क्यों ना। अफशां आज़ाद के लाखों चाहने वाले जो हैं।

बताते चलें कि अफशां आज़ाद ने मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' में उन्होंने पद्मा पाटिल (Padma Patil) का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने खूब सराहा था। वहीं यह सिनेमा जगत की अब तक की सबसे चर्चित फिल्म है।

First published on: Apr 13, 2021 04:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.