---विज्ञापन---

Golden Globe Awards: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 77 साल के अंकल ने मचाई धूम, स्क्विड गेम ने बदली जिंदगी

मुंबई।साल  2021 में रिलीज हुए वेब सीरीज  ‘स्क्विड गेम (Squid Game)’ ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। गौरतलब हैं कि ये वेब सीरीज OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हुआ था। अपनी दमदार कहानी और शानदार किरदारों के साथ इस वेब सीरीज ने सभी का दिल जीत लिया था। यूं तो इस कहानी के सभी […]

मुंबई।साल  2021 में रिलीज हुए वेब सीरीज  ‘स्क्विड गेम (Squid Game)’ ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। गौरतलब हैं कि ये वेब सीरीज OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हुआ था। अपनी दमदार कहानी और शानदार किरदारों के साथ इस वेब सीरीज ने सभी का दिल जीत लिया था। यूं तो इस कहानी के सभी किरदार गजब थे लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां साउथ कोरिया के एक्टर  O Yeong Su  ने बटोरीं। 

दुनियाभर में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम (Squid Game)’ में साउथ कोरिया के एक्टर O Yeong Su ने एक बुजुर्ग की भूमिका निभाई थी। अपनी भूमिका में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से जान डाल दी थी। हर तरफ उनके ही किरदार की चर्चा हो रही थी। एक्टर O Yeong Su  बुजुर्ग का किरदार निभा कर पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं। 

और पढ़िए – Birthday Special: 49 साल की उम्र में भी कवारी हैं साक्षी तंवर, बिन शादी के बेटी की मां हैं एक्ट्रेस


हाल ही हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 (Golden Globe Awards) में इस वेब सीरीज का जलवा देखने को मिला। गौरतलब हैं कि इस शो को पूरी दुनिया से भरपूर प्यार मिला था। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में जब विजेताओं का ऐलान किया गया तो इसमें 77 वर्षीय साउथ कोरियन एक्टर O Yeong Su का भी नाम भी शामिल था। दरअसल एक्टर O Yeong Su को स्क्विड गेम के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। 

 अवॉर्ड पाने के बाद एक्टर बेहद खुश हैं और जनता को धन्यवाद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज ने अभिनेता को ग्लोबल स्टार बना दिया हैं। अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देख एक्टर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। 

यहाँ पढिए – बॉलीवुड से जुडी ख़बरें

 

First published on: Jan 12, 2022 05:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.