नम्रता शर्मा- अमेरिका की जानी-मानी एडल्ट इंडस्ट्री की स्टार जोई पारकर(Zoe Parker) अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। महज 24 साल की उम्र में जोई का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी जोई के मंगेतर जे कैंपबेल ने दी। जोई की मौत की खबर से उनके फैंस, दोस्तों और परिवार में मातम पसर गया है। हर कोई जोई के जाने का गम मना रहा है। आपको बता दें लगभग एक महीना पहले ही जोई ने पोर्न इंडस्ट्री को छोड़कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी।
पूर्व पोर्न स्टार जोई के मंगेतर ने Gofundme नाम से एक पेज बनाकर लोगों को इस बात की जानकारी दी कि अब जोई ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जोई के मंगेतर ने इस पेज के जरिए उनके अंतिम संस्कार के लिए पैसे भी इकट्ठा किए हैं। हालांकि अभी तक जोई की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है।
जोई के मंगेतर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि जोई शनिवार रात 2:00 बजे के आसपास सोई थी लेकिन फिर उठी ही नहीं। रविवार सुबह सभी को जोई की मौत का पता चला। फिलहाल जोई की मौत सवालों के घेरे में है। आपको बता दें साल 2014 में जूही ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद जोई ने इसे अपना फुल टाइम करियर बना लिया था।
लगभग 6 साल एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने के बाद एक महीने पहले ही जोई ने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। जोई लगभग 100 एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी थी। पोर्न फिल्मों को गुडबाय कहकर लॉस एंजेल्स से जोई टेक्सास आ गई थी। दरअसल जोई अमेरिका के टेक्सास की ही रहने वाली थी। यहां वापस आकर उन्होंने कैंपबेल से सगाई भी कर ली थी।
सोशल मीडिया पर भी जोई काफी एक्टिव रहती थी। रोजाना अपनी जिंदगी से जुड़ी पल-पल की जानकारी जोई अपने फैंस को दिया करती थी। ट्विटर पर जोई के लगभग 50,000 फॉलोवर्स हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर सपने देख रही जोई ने कभी सोचा भी नहीं था कि विह इतनी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह देंगी। जोई के जाने से उनके फैंस में मायूसी है। हालांकि जोई की मौत की वजह सामने ना आना भी उनके चाहने वालों को काफी परेशान कर रहा है।