---विज्ञापन---

Hollywood Twilight Actor Gregory Tyree And Girlfriend Natalie Found Dead In Apartment

पूजा राजपूत – 2008 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘ट्विलाइट’(Twilight) से फेमस हुए एक्टर ग्रेगरी टायरे(Gregory Tyree ) का निधन गया है। इंडस्ट्री में ‘ग्रेग’ के नाम से फेमस ग्रेगरी अपने लास वेगास(Las Vegas) स्थित अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाए गए। ग्रेगरी के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताली(Natalie Adepoju) भी मृत पाई गई हैं। ग्रेगरी टायरे […]

पूजा राजपूत – 2008 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘ट्विलाइट’(Twilight) से फेमस हुए एक्टर ग्रेगरी टायरे(Gregory Tyree ) का निधन गया है। इंडस्ट्री में ‘ग्रेग’ के नाम से फेमस ग्रेगरी अपने लास वेगास(Las Vegas) स्थित अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाए गए। ग्रेगरी के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताली(Natalie Adepoju) भी मृत पाई गई हैं। ग्रेगरी टायरे महज़ 30 वर्ष के थे, जबकि उनकी गर्लफ्रैंड नताली की उम्र 27 वर्ष थी।

रिपोर्ट्स की मानें, तो ग्रेगरी और नताली 13 मई की शाम उनके अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मौत की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

हांलाकि कुछ रिपोर्टस में दावा किया गया है कि, घटनास्थल पर एक अज्ञात सफेद पाउडर जैसा कोई पदार्थ मिला है, लेकिन इस बात की भी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। खबर है, पुलिस को इस घटना के बारे में तब पता चला जब ग्रेगरी का एक कजिन उनकी तलाश करता हुआ वहां पहुंचा। ग्रेगरी टायरे के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर के फैंस उनके आकस्मिक निधन से बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है।

बता दें, ग्रेगरी टायरे ने ट्विलाइट में अहम रोल निभाया था। वो मूवी में बेला स्वान के क्लासमेट टायलर क्राउली के रोल में थे। इस रोल से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

रिपोर्ट्स की माने तो, ग्रेगरी अपनी मां के साथ रहने के लिए लास वेगास में शिफ्ट हो गए थे। एक्टिंग से जुड़े कामों के लिए और अपनी बेटी को देखने के लिए ग्रेगरी लॉस एंजिलेस आते-जाते रहते थे। ग्रेगरी की एक 10 साल की बेटी ‘अलाया’ भी है।

First published on: May 20, 2020 09:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.