टीवी क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी इस घर में रहती हैं, देखिए तस्वीरें
April 11, 2018, 5:33 p.m.
टीवी क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी ने बड़ी खूबसूरती से सजा रखा है अपना घर। शादी के बाद वो हस्बैंड विवेक दहिया के साथ गोरेगांव में रहती हैं। प्रियंका और विवेक 3 बेडरूम के अपार्टमेंट में रहते हैं।
उनके इस नए घर की थीम गोल्डन कलर पर बेस्ड है। घर की दीवारों पर गोल्डन पेंट हैं और इसे खूबसूरत चीजों से सजाया गया है।
दिव्यांका के घर में ट्रॉफी रखने के लिए खास जगह बनाई गई है। उनका ये ट्रॉफी वॉल उनके घर को खास और अलग लुक देता है।
दिव्यांका का डायनिंग स्पेस और लिविंग रूम काफी बडा है। डायनिंग स्पेस और लिविंग रूम का कॉंबिनेशन मिलता जुलता है।
दिव्यांका के घर में फर्नीचर का चुनाव गोल्डेन थीम को ध्यान में रखकर किया गया है। गोल्डन थीम उनके घर को रॉयल लुक देता है।
दिव्यांका और विवेक का बेडरूम भी बहुत खूबसूरत है। उनके बेडरूम में सीलिंग पर येलो कलर का खूबसूरत डिजाइन बना हुआ है। बेड बिल्कुल रॉयल अंदाज में लगा हुआ है। व्हाइट और गोल्डन कलर से सजा उनका बेडरूम कुछ अलग दिखता है।
गोल्डन कलर का थीम प्रियंका के वॉशरूम में भी है। उन्होंने घर के एक एक कोने को बहुत करीने से सजाया है।