हॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों बैक टू बैक रिश्ते बन रहे हैं। साथ ही शादियां भी हो रही हैं। बीते दिनों ही जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन ने शादी रचाई है। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही लियाम हेम्सवर्थ से शादी रचाई है। अब लीजिए एक हॉलीवुड सेलिब्रिटी जो शायद जल्द ही शादी करने जा रही है। इसीलिए अब उन्होंने सगाई कर ली है। हम बात कर रहे हैं जेनिफर लॉरेंस की। खबर के मुताबिक हाल ही में जेनिफर लॉरेन्स ने कुक मैरोने के साथ सगाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लॉरेंस ने करीब नौ महने तक डेटिंग करने के बाद ऑर्ट गैलरी के निदेशक कुक मैरोने के साथ इंगेजमेंट की है।
ALSO READ : देसी गर्ल प्रियंका ने किया अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान, जल्द होगा बड़ा धमाका !
कहा गया है कि बीते दिनों ही जेनिफर की पिछले दिनों ही वो न्यूयॉर्क में घूमती भी दिखीं थी। जब उनके हाथ में ये अंगूठी दिखी है। साफ तौर पर कहा जा रहा है कि वो औऱ कुक सगाई कर चुके हैं. वहीं एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, जेनिफर उंगली में एक अंगूठी के साथ नजर आईं है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। उनके हाथ में हीरे की बड़ी सी अंगूठी थी। उन्हें देख कर लग रहा था कि वह जश्न मना रहे हैं और लोग इस बारे में बात कर रहे थे।
ALSO READ : प्रियंका और निक हॉलीवुड की एक पार्टी में पहुंचे, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, अंगूठी साफ तौर पर नजर आ रही थी। वो कोने की तरफ बैठे हुए थे। उन्होंने एक ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। जिसपर सफेद रंग के पोल्का डॉट्स थे। वहीं माना ये जा रहा है कि जल्द ही इनकी शादी भी होने वाली है। वैसे अब जो भी हो जेनिफर की लाइफ में भी खुशियां दस्तक दे चुकी हैं. हो सकता है कि वो भी जल्द ही शादी कर जस्टिन औऱ माइली की तरह सबको चौंका दें। वहीं जेनिफर इससे पहले मशहूर डायरेक्टर डेरेन एरोनोफ्सकी के साथ रिलेशनशिप में थी जिन्होंने 2017 की उनकी फिल्म “मदर” का निर्देशन किया था। अब वो कुक से सगाई कर चुकी हैं। फिलहाल इनकी शादी का इंतजार है।
Pc- Internet