---विज्ञापन---

एंजलिना जोली से अलग होने के बाद अब इस हॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे हैं ब्रैड पिट !

हॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई कपल्स हैं जिनके प्यार की दाद दी जाती है। इन्हीं में से एक कपल आता है ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली। इन दोनों के प्यार की कहानी की लोग कभी मिसाल दिया करते थे। लेकिन दोनों के बीच ऐसी कड़वाहट आई कि दोनों अलग हो गए। 2016 में जब […]

हॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई कपल्स हैं जिनके प्यार की दाद दी जाती है। इन्हीं में से एक कपल आता है ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली। इन दोनों के प्यार की कहानी की लोग कभी मिसाल दिया करते थे। लेकिन दोनों के बीच ऐसी कड़वाहट आई कि दोनों अलग हो गए। 2016 में जब इनका अलगाव हुआ तो इनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए है। अब खबर आ रही है कि ब्रैड पिट एंजेलिना से अलग होने के बाद एक नई हसीना के प्यार में पड़ गए है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैड पिट इन दिनों Charlize Theron को डेट कर रहे है। 

दोनों की डेटिंग की खबरें हॉलीवुड मीडिया में जमकर हो रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों करीब 6 महीने पहले ही मिले थे। दोनों की डेटिंग तभी से चल रही है। दोनों की मुलाकात एक कैंपेन के दौरान हुई थी। वहीं एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चार्लीज के एक्स सीन पेन ने दोनों को मिलवाया था। हालांकि अभी तक दोनों की डेटिंग की खबरें ही रही है। दोनों की मुलाकात पिछले दिनों ही क्रिसमस पर भी हुई थी। तब भी दोनों ने साथ में वक्त बिताया था। अब क्या वाकई दोनों के बीच कुछ है ये तो वही जानें। वहीं एंजलिना से अलग होने के बाद ब्रैडपिट का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है।

ALSO READ : कीनू रीव्स की फिल्म Replicas की स्क्रीनिंग मेडिकल छात्रों के लिए हुई !

 बीते लॉस एंजलिस में ब्रैड पिट सैट हैरी के साथ डेट पर देखे गए। दोनों एक साथ बहुत रोमांटिक मूड में नजर आए। सैट हैरी एक जुलरी डिजाइनर हैं। कहा गया था कि दोनों डेट कर रहे है। हालांकि सब अफवाहें ही निकली। कुछ दिन पहले एंजलिना ने पिट पर बच्चों की देखरेख के लिए पर्याप्त पैसा न देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से सहायता मांगी थी।

 एंजलिना जोली के वकील ने कोर्ट से कहा था ब्रैड पिट ने लगभग डेढ़ साल से बच्चों के लिए कुछ खास रकम नहीं दिया है। बता दें कि पिट और जोली के 6 बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।

First published on: Jan 23, 2019 07:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.