PICS: बचपन में बेहद क्यूट थी रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण, आज मना रही है 33वां जन्मदिन
By Jan. 5, 2019, 2:56 p.m. 1k
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। इस खास दिन को दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में सेलिब्रेट कर रही है। पिछले दिनों बॉलीवुड का ये हॉट कपल न्यू ईयर के मौके पर श्रीलंका रवाना हुआ।
हालाकि अभी तक दोनों की सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। जिसकी वजह है कि दोनों अपनी पर्सनल लाइव दूसरो के साथ शेयर करना बहुत ही कम पसंद करते है।
मस्तानी के जन्मदिन पर आज दीपिका की कई बचपन की तस्वीरें शेयर हो रही है। जिसमे वह बेहद क्यूट नजर आ रही है। यह कहना गलत नहीं होगा की जितनी खूबसूरत दीपिका अब है उतनी ही खूबसूरत वो बचपन में भी रही है।
बहुत कम लोग जानते है कि दीपिका को बचपन में बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का बहुत शोक था। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी हुई उनका ये शोक मॉडलिंग में बदल गया। जिसके बाद दीपिका ने 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था।
ALSO READ : इसलिए दीपवीर ने अपनी शादी में किए थे मोबाइल फोन बैन, अब हुआ खुलासा
फिल्मों में आने से पहले दीपिका पादुकोण हिमेश रेशमिया के गाने 'नाम है तेरा-तेरा में नजर आई थी। जिसके बाद वो किंगफिशर के मॉडलिंग कैलेंडर शूट में नजर आई। कहा जाता है कि इस शूट से दीपिका को अलग पहचान मिली।
इसके बाद दीपिका ने लिरिल, डाबर, क्लोज अप जैसे कई मशहूर ब्रांड्स के लिए कई विज्ञापन किए।
दीपिका आज जितनी अच्छी एक्ट्रेस है उतनी हीव अच्छी डांसर भी है उन्होंने अपने स्कूल टाइम में भरतनाट्यम डांस सीखा है। इसके अलावा खाना बनाने का भी शौक है। वो चॉकलेट की बड़ी दीवानी हैं। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म किंग खान के साथ थी।
जो साल 2007 में आई थी जिसका नाम 'ओम शांति ओम' थी। वैसे दीपिका की पहली जिसका नाम था ऐश्वर्या। ये फिल्म कन्नड़ थी। इस फिल्म में वे एक्टर उपेंद्र के अपोजिट नजर आई थीं। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।साल 2018 में दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह से शादी रचाई थी। ये शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। जिसकी चर्चा भारत के साथ-साथ विदेशो में भी खूब हुई।