Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

अमेरिकन सिंगर चार्ली प्राइड का 86 साल की उम्र में हुआ निधन,कोरोना संक्रमित पाए गए थे

अदिति त्यागी –  साल 2020 किसी के लिए भी खास नहीं रहा है।  इस साल बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत से कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।  इसी बीच अब एक और दुःख की खबर सामने आयी है।  हॉलीवुड अमेरिकन सिंगर चार्ली प्राइड  (Charley Pride )का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। […]

अदिति त्यागी –  साल 2020 किसी के लिए भी खास नहीं रहा है।  इस साल बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत से कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।  इसी बीच अब एक और दुःख की खबर सामने आयी है।  हॉलीवुड अमेरिकन सिंगर चार्ली प्राइड  (Charley Pride )का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है।  86 साल की उम्र में चार्ली ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

सूत्रों के मुताबिक चार्ली का शनिवार को डलास में निधन हो गया। अमेरिकी लोगों में चार्ली काफी फेमस थे। अपने गायिकी से चार्ली ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई थी। चार्ली ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में की थी और उन्होंने ढेरों एल्बम में काम किया। शुरुआत से लेकर अब तक उन्होंने 25 मिलियन रिकार्ड्स बेचे थे। 

उनके हिट गानों में किस एन एंजेल गुड मॉर्निंग को चूमना, सैन एंटोन, बर्गर और फ्राइज़, माउंटेन ऑफ लव और समवन लव यू हनी शामिल हैं।

अपने करियर के दौरान उन्होंने उन्होंने तीन ग्रैमी पुरस्कार भी जीते। 

 चार्ली प्राइड को इसी साल नवंबर मेंलाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था, उस वक्त चार्ली को लाइव टीवी पर देखा गया था। 11 नवंबर को उन्होंने अपनी अंतिम परफॉर्मेंस दी। चार्ली के निधन से इंडस्ट्री में काफी गमगीन माहौल है। 

First published on: Dec 13, 2020 12:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.