Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है ‘कबीर सिंह’, क्या करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म देंगे शाहिद ?

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह कल रिलीज होने जा रही है। फिल्म का बीते दिनों से ही दोनों ही स्टार्स जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों ने ही फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ इसके गानों को खूब पसंद किया गया है। […]

Edited By : | Updated: Jun 20, 2019 17:58
Share :

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह कल रिलीज होने जा रही है। फिल्म का बीते दिनों से ही दोनों ही स्टार्स जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों ने ही फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ इसके गानों को खूब पसंद किया गया है। फिल्म में वाकई में बेहतरीन गाने हैं। इस फिल्म से शाहिद कपूर को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की रिलीज के लिए दर्शक भी काफी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह फिल्म साउथ की हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रिमेक है। कल रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए ट्रेड पंडितो ने पहले से ही अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। रिलीज के बाद पहले दिन यह फिल्म कितनी कमाई करेगी उसके बारे में भी अधिक चर्चा हो रही है । 

बताया जा रहा है कि पहले दिन करीब सात से आठ करोड़ का कारोबार कर सकती हैं। हालांकि कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 10-12 करोड़ रूपए तक कमा सकती है। वैसे कबीर सिंह का बजट 30 करोड़ रूपए बताया जा रहा है और बजट के अकॉर्डिंग पहले दिन की कमाई का जो अनुमान लगाया जा रहा है वो अच्छा है। फिल्म कबीर सिंह की बात करें तो फिल्म में शाहिद एक सनकी आशिक बने दिखेंगे। जो कि डॉक्टर कबीर सिंह के रोल में है। वहीं कियारा फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति के रोल में हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया है। मतलब कि फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।

 जैसा कि सब जानते हैं कि, अर्जुन रेड्डी को ’ए’ सर्टिफिकेट मिला था। तो ऐसे में कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी कि, कबीर सिंह को भी ’ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म लगभग 2 घंटे 54 मिनट की बताई जा रही है। पागलपन दीवानगी आशिकी, ड्रामा और थोड़ा बहुत एक्शन फिल्म में दिखाया गया है। करीब एक दशक से ज्यादा बॉलीवुड मेरे शाहिद ने सोलो 100 करोड़ वाली फिल्म नहीं दी है। वहीं फिल्म को reviews भी अच्छे ही मिल रहे हैं। शाहिद की दमदार एक्टिंग और कियारा की सादगी दर्शकों को भाई है। अब देखते है कि फिल्म क्या कमाल करती हैं।

First published on: Jun 20, 2019 05:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.