---विज्ञापन---

बिग बॉस फेम नेहा पेंड्से ने सीक्रेटली कर ली सगाई, जानिए आखिर किसके करने जा रही हैं शादी !

टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा ही चर्चा में रहता है। बिग बॉस में जितना विवाद होता है उतना ही शो की टीआरपी आती है। हर बार की तरह इस बार भी जल्द ही बिग बॉस 13 का आगाज होने वाला है। वहीं पिछले सीजन में भी कई ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्होंने […]

Edited By : | Updated: Aug 14, 2019 09:02
Share :

टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा ही चर्चा में रहता है। बिग बॉस में जितना विवाद होता है उतना ही शो की टीआरपी आती है। हर बार की तरह इस बार भी जल्द ही बिग बॉस 13 का आगाज होने वाला है। वहीं पिछले सीजन में भी कई ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बिग बॉस 12 में अब आपको नेहा पेंडसे तो याद होगी ही। नेहा पेंडसे जब बिग बॉस के घर में आईं थीं तो घर का माहौल ही बदल गया था। अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली नेहा पेंडसे अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर से नेहा पेंडसे खबरों में आ गई है।

 खबरों के मुताबिक इन दिनों किसी के प्यार में है। इतना ही नहीं नेहा ने इस प्यार को एक्सेप्ट भी कर लिया है और इस रिश्ते को एक नाम भी दे दिया है। उसके साथ ही उन्होंने दुनिया वालों के सामने अपने प्यार का ऐलान भी कर दिया है। अब आपको बताते हैं कि आखिर किसके साथ नेहा डेटिंग कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नेहा सरदूल सिंह व्यास नाम के शक्स के साथ रिलेशनशिप में है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नेहा ने शार्दूल के साथ इंगेजमेंट कर ली। पोर्टल के मुताबिक जब नेहा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को गलत बता दिया। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया है कि वह डेटिंग नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि हां हमारी इंगेजमेंट नहीं हुई है लेकिन हां हम लोग रिश्ते में जरूर है। बस आप इतना समझ लीजिए कि बात पक्की जरूर हो गई है। 

नेहा से रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा कि, इस समय इस पर अभी बात करना बहुत जल्दबाज़ी होगी। मैं सही वक्त आने का इंतजार कर रही हूं। मैं सही टाइम पर आप सभी लोगों को सब कुछ बताऊंगी लेकिन हां अभी आप इतना जरूर कह सकते हैं कि मैं और शार्दूल रिलेशनशिप में है और मैं उनसे प्यार करती हूं। बताया गया है कि दोनों ने 1 जुलाई को ही सगाई की है। रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं दोनों की इंगेजमेंट को भी काफी प्राइवेट रखा गया। बहरहाल अब इंतजार नेहा की शादी का है।

First published on: Aug 14, 2019 09:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.