---विज्ञापन---

5 साल में दोगुनी हो गई हेमा मालिनी की संपत्ति, अब हैं 125 करोड़ की मालकिन !

इन दिनों देश में राजनीति का माहौल बना हुआ है। दरअसल जल्द ही 2019 के लोकसभा के चुनाव होने वाले है। वहीं इन दिनों राजनीति में बॉलीवुड की खूब एंट्री हो रही है। वहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी काफी पहले से ही पॉलिटिक्स में एक्टिव है। हेमा मालिनी अब फिल्मों में नहीं दिखती है। वो […]

Edited By : | Updated: Mar 31, 2019 16:02
Share :

इन दिनों देश में राजनीति का माहौल बना हुआ है। दरअसल जल्द ही 2019 के लोकसभा के चुनाव होने वाले है। वहीं इन दिनों राजनीति में बॉलीवुड की खूब एंट्री हो रही है। वहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी काफी पहले से ही पॉलिटिक्स में एक्टिव है। हेमा मालिनी अब फिल्मों में नहीं दिखती है। वो अब फिल्मी पर्दे की बजाय सियासत के मैदान में नजर आती हैं। हाल ही में हेमा मालिनी को एक बार फिर से मथुरा से टिकट मिला है। वो बीजेपी की फिर से उम्मीदवार बनीं हैँ। दोबारा से उन्होंने अपना हाल ही में नामांकन फॉर्म भरा है। हेमा मालिनी मथुरा से इस वक्त सांसद हैं। 

वो फिर से मथुरा से ही लड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने नामांकन पत्र के दौरान शपथ पत्र दिया तो उनकी संपत्ति का खुलासा हो गया। ड्रीम गर्ल की संपत्ति के बारे में अभी आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे। हेमा मालिनी की संपत्ति अब और ज्यादा हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शपथ पत्र के हिसाब से वो इस वक्त 125 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि की मालकिन हैं। ये उनकी पिछले पांच सालों के बाद की संपत्ति है। वहीं हेमा की खुद के द्वारा बनाई गई संपत्ति करीब 1 अरब 1 करोड़, 11 लाख, 95 हजार 300 रुपए है। 

वहीं बैंक में उनकी संपत्ति अलग है। जिसमें 13 करोड़ 22 लाख 96 हजार 945 रुपए की कुल संपत्ति नोट की गई है। बीते पांच सालों में उनकी संपत्ति में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। चुनाव आयोग में भरे गए नामांकन फॉर्म के मुताबिक उनकी संपत्ति में दोगुना इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी संपत्ति पांच साल पहले यानि जब उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी तब उनकी प्रॉपर्टी 66 करोड़ रुपए थी। लेकिन अब  वो 125 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन है। मतलब पांच सालों के अंदर उनकी संपत्ति में  34 करोड़ 46 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। महज पांच सालों में उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई है। 

अब ऐसे में जो भी हो इस वक्त सोशल मीडिया पर इसके काफी चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि हेमा मालिनी अब फिल्मों में कम ही दिखती हैं। हेमा मालिनी अपने दौर की नंबर 1 एक्ट्रेस रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन, राजेश खन्‍ना, जितेंद्र, संजीव कुमार और धर्मेंद्र जैस कई अभिनेताओं के साथ काम किया। साल 1975 की फिल्म ‘शोले’ सुपरहिट रही।  इसमें अपने चुलबुले अंदाज से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने पति धर्मेंद्र के साथ 27 फिल्मों में काम किया है। 

First published on: Mar 31, 2019 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.