Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

सिंघम अजय की ‘टोटल धमाल’ में इस हॉलीवुड हसीना की एंट्री, इसके बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे दंग !

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन जल्द ही फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाले है। फिल्म में अजय के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी हैं। पिछले काफी वक्त से फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म के जरिए पर्दे पर धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और झक्कास अनिल कपूर की जोड़ी नजर […]

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन जल्द ही फिल्म टोटल धमाल में नजर आने वाले है। फिल्म में अजय के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी हैं। पिछले काफी वक्त से फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म के जरिए पर्दे पर धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और झक्कास अनिल कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों की जोड़ी कई सालों बाद नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे। बीते दिनों से ही फिल्म पर काम किया जा रहा है। अब धीरे धीरे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है वैसे ही फिल्म से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म में एक हॉलीवुड एक्ट्रेस भी नजर आने वाली है। इस ह़ॉलीवुड हसीना के नाम का खुलासा अजय ने हाल ही में किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन सी हसीना है। तो आपको बता दें कि इसका खुलासा अजय ने हाल ही में इस तस्वीर को शेयर करके दिया है। 

बिल्कुल सही सोच रहे हैं आप, ये हॉलीवुड हसीना कोई और नहीं बल्कि एनिमल एक्ट्रेस क्रिस्टल है, जो कि हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ये एनिमल एक्ट्रेस कई हॉलीवुड फिल्मों जैसे 'हैंग ओवर 2', 'जार्ज ऑफ जंगल' और 'नाइट एट ए म्यूजियम' में नजर आ चुकी है। अजय ने अपनी और क्रिस्टल की पिक्चर शेयर की है। जिसमें क्रिस्टल अजय के कंधे पर बैठी नजर आ रही है। पिक्चर के साथ अजय ने कैप्शन दिया है कि मिलिए हॉलीवुड की हेड टर्नर क्रिस्टल से, जो कि बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। 

साथ ही अजय ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज हो रहा है। बता दें कि, क्रिस्टल एक कैपुचिन ब्रीड का बंदर है, जो आम तौर पर अमेरिका में पाया जाता है। इसीलिए अब क्रिस्टल की एंट्री अजय की टोटल धमाल में हुई है। अपनी अलग अलग हरकतों से क्रिस्टल भी सबको हंसाने वाली है। सुनने में और पढ़ने में ये सब काफी अजीब लग रहा है कि लेकिन ये सच है कि इस बंदर को टोटल धमाल में आप अजय के साथ देखने वाले है। 

ऐसा शायद पहली बार भी हुआ है कि किसी हॉलीवुड एनिमल को बॉलीवुड की फिल्म में लिया जा रहा है। इस फिल्म को इंद्रा कुमार डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी दिखेंगी। जो कि पुराने गाने मुंगड़ा को रीक्रिएट करती दिखेंगी। सोनाक्षी का फिल्म सिर्फ आइटम नंबर है। ये फिल्म पहले 7 दिसंबर को रिलीज हो रही थी लेकिन अब 22 फरवरी को रिलीज होगी।

First published on: Jan 14, 2019 01:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.