---विज्ञापन---

दुनिया भर के तुसाद म्यूजियम में सजा है भारतीय हुस्न, देखिए कौन-कौन पहुंची हैं वहां !

नीतू कुमार  – हर सितारे का सपना होता है कि लंदन के तुसाद म्यूजियम में उसकी वैक्स स्टैचू सजे। दुनिया भर के लोग उनके मोम के पुतले को निहारे। बॉलीवुड के कई सितारे लंदन के तुसॉद म्यूजियम पहुंच चुके हैं। उनकी वैक्स स्टैचू के साथ तस्वीरें ना सिर्फ भारत के लोग खिंचवाते हैं बल्कि दुनिया […]

नीतू कुमार  – हर सितारे का सपना होता है कि लंदन के तुसाद म्यूजियम में उसकी वैक्स स्टैचू सजे। दुनिया भर के लोग उनके मोम के पुतले को निहारे। बॉलीवुड के कई सितारे लंदन के तुसॉद म्यूजियम पहुंच चुके हैं। उनकी वैक्स स्टैचू के साथ तस्वीरें ना सिर्फ भारत के लोग खिंचवाते हैं बल्कि दुनिया  भर के लोग उन्हें देखने आते हैं। लंदन के तुसाद म्यूजियम में हाल ही में दीपिका पादुकोण की वैक्स स्टैचू लगाई गई है। दीपिका अपने परिवार के साथ लंदन के तुसाद  म्यूजियम में अपनी स्टैचू को रिवील करने पहुंची।

 मोम में ढली दीपिका को देख लग रहा है मानों वो वहां खुद खड़ी हो। दीपिका की स्टैचू को देख पति रणवीर सिंह को भी उनपर बार-बार प्यार आ रहा था। दीपिका की वैक्स स्टैचू लंदन के साथ-साथ दिल्ली के तुसाद म्यूजियम में लगाई जाएगी। 

तुसाद म्यूजियम में अपनी जगह बनाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन है। साल 2004 में लंदन के तुसाद म्यूजियम में उनकी वैक्स स्टैचू लगाई गई। लाल रंग की साड़ी में ऐश की वैक्स स्टैचू भारतीय हुस्न और लिबास का डंका पीटती हैं। ऐश की मोम की मूरत न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और दिल्ली में भी लगी हुई है। 

ऐश्वर्या के बाद करीना कपूर मैडम तुसाद के म्यूजियम में पहुंची। साल 2011 में करीना की वैक्स स्टैचू लंदन के तुसॉद म्यूजियम में सजी। करीना का लुक फिल्म जब वी मेट के मौजा ही मौजा गाने का है। ब्लैक टॉप और हैरम पैंट में वो लंदन के तुसॉद म्यूजिम में हैं। साल 2014 में करीना की वैक्स स्टैचू सिंगापोर के तुसॉद म्यूजियम में लगाई गई। करीना का छम्मक छल्लो लुक सिंगापोर में हैं वहीं दिल्ली के तुसॉद म्यूजियम में वो सफेद साड़ी में सजी है।  

करीना के बाद तुसॉद जाने वाली दूसरी हीरोइन माधुरी दीक्षित हैं। साल 2012 में माधुरी की मोम की मूर्ति लंदन के तुसॉद म्यूजियम में सजाई गई। माधुरी की वैक्स स्टैचू साड़ी में हैं। माधुरी जैसी खूबसूरत मुस्कुराहट भी मूर्ति पर सजी दिखती है। माधुरी की वैक्स स्टैचू लंदन के अलावा सिंगापोर और दिल्ली के भी मैडम तुसॉड म्यूजियम में है। 

लंदन की कटरीना के लिए तुसॉद म्यूजियम में वैक्स स्टैचू लगना किसी सपने से कम नहीं था। कटरीना कैफ की वैक्स स्टैचू साल 2015 में लगाई गई थी। उनकी स्टैचू का लुक शीला की जवानी गाने से प्रेरित है। करीब 20 कारीगरों ने मिलकर कटरीना की वैक्स स्टैचू बनाई है। लंदन के अलावा कैट की वैक्स स्टैचू दिल्ली के तुसॉद म्यूजियम में भी है। 

काजोल भी मैडम तुसॉद म्यूजियम पहुंच चुकी है। सिंगापोर के तुसॉद म्यूजियम में काजोल की वैक्स स्टैचू लगी हुई है। 

अनुष्का शर्मा भी तुसॉद म्यूजियम का हिस्सा बन चुकी हैं। अनुष्का की वैक्स स्टैचू सिंगापोर में हैं। साल 2018 में उनकी वैक्स स्टैचू वहां लगाई गई। 

प्रियंका चोपड़ा भी तुसॉद म्यूजियम में सज चुकी है। प्रियंका की वैक्स स्टैचू हाल ही में न्यूयॉर्क में लगाई गई है। 

सनी लियॉन का हुस्न भी मोम में ढाला जा चुका है। सनी लियॉन दिल्ली के तुसॉद म्यूजियम में सजी है। 

साल 2017 में मधुबाला को भी तुसॉद म्यूजियम ने सम्मानित किया। दिल्ली के म्यूजियम में मुगले आजम के मोहे पनघट पर नंदलाल गाने के लुक में मधुबाला वहां आने वाले लोगों का ध्यान खींचती है। 

First published on: Mar 16, 2019 08:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.