---विज्ञापन---

कोरोना की वजह से मनु डिबैंगो का निधन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा […]

Edited By : | Updated: Mar 27, 2020 16:04
Share :

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

 ऐसे में अब एफ्रो-जैज के दिग्गज मनु डिबैंगो (Manu Dibango) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मनु डिबैंगो का मंगलवार (24 मार्च) को निधन हो गया। बता दें कि मनु डिबंगो कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले शुरुआती सितारों में से एक हैं। 

86 वर्षीय मनु ने वैसे तो अपने करियर में कई हिट्स दिए हैं, लेकिन आज भी मनु 1972 के हिट सोल मकोसा के लिए जाने जाते हैं। मनु ने पेरिस के अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी उनके म्यूजिक पब्लिशर Thierry Durepaire ने दी। इसके साथ ही मनु के आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक मनु की मौत की वजह कोविड 19 संक्रमण रहा।

फेसबुक पेज के मुताबिक मनु का अंतिम संस्कार निजी तरीके से किया जाएगा और भविष्य में जब भी मुमकिन हो पाएग तब उनकी ट्रिब्यूट दिया जाएगा। मनु की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

ये भी देखिए :- सब्जी काटते हुए डेजी शाह ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

First published on: Mar 27, 2020 04:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.