Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए मशहूर गायक शॉन मेंडेस ने दान किए इतने करोड़ रुपये

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ता प्रकोप देख पीएम मोदी ने देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। 14 अप्रैल तक भारत बंद है। पीएम के इस नियम का पालन हर देश की जनता पूरा कर रही हैं। कोरोना वायरस से फैली महामारी को मिलकर हराने के लिए अब कई नामी चेहरे […]

Edited By : | Updated: Mar 26, 2020 16:06
Share :

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ता प्रकोप देख पीएम मोदी ने देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। 14 अप्रैल तक भारत बंद है। पीएम के इस नियम का पालन हर देश की जनता पूरा कर रही हैं। कोरोना वायरस से फैली महामारी को मिलकर हराने के लिए अब कई नामी चेहरे सामने आ रहे हैं। 

ऐसा ही एक नाम मशहूर गायक शॉन मेंडेस (Shawn Mendes) का है। जी हां, शॉन मेंडेस कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

मीडिया रिपोट्स के अनुसार शॉन मेंडेस ने करोना वायरस से पीडित लोगों की मदद के लिए 175 हजार डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये दान करने का एलान किया। शॉन ने कनाडा के एक अस्पताल को यह मदद देने का फैसला किया है। 

वहीं शॉन मेंडेस की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उनकी ओर से दी गई आर्थिक मदद से कोरोना पीड़ितो का इलाज कर रहे अस्पताल जरूरी स्वास्थ्य संसाधन जुटाएगे। वह 175 हजार डॉलर की मदद उन्होंने कोनो अपने एनजीओ- shawnmendesfoundation.org के द्वारा की है। 

सैनोरिटी, स्टिचेस, ट्रीट यू बैटर के गायक शॉन मेंडेस की इस काम के लिए उनके फैंस और तमाम लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। शॉन मेंडेस से पहले ब्लेक लाइवली, बैथनी फ्रैंकल, और रेयान रेनॉल्ड्स जैसे कई सितारे कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिए रुपये दान कर चुके हैं।

ये भी देखिए :- 40 दिन की हुईं शिल्पा शेट्टी की बेटी, एक्ट्रेस ने शेयर की लाड़ली की नई फोटो

First published on: Mar 26, 2020 04:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.