अपने इस बच्चे को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं बोनी कपूर, अंशुला कपूर ने किया खुलासा !
Sept. 10, 2018, 4:14 p.m.
बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर बोनी कपूर का परिवार पूरा हो चुका है। बीते दिनों ही बोनी कपूर की दूसरी वाइफ और लेजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी और उनकी दोनों बेटियां खुशी कपूर औऱ जाहन्वी कपूर पूरी तरह से टूट गईं। लेकिन श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर और उनके दोनों बच्चे अर्जुन कपूर औऱ अंशुला कपूर सबकुछ भुलाकर पास आ गए। अब बोनी अपने चारों बच्चों के साथ बेहद खुश हैं। कई मौंकों पर ये सभी नजर भी आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में अंशुला ने खुलासा किया है कि आखिर बोनी कपूर सबसे ज्यादा किससे प्यार करते हैं।
दरअसल इंस्टाग्राम पर सवाल पूछो सेशन के दौरान एक फैन ने अंशुला से सवाल किया कि आखिर बोनी कपूर अपने चारों बच्चों में सबसे ज्यादा किसे प्यार करते है। अब इस सवाल का जवाब जानने के लिए हर कोई बेताब रहा। तो इसी पर अंशुला ने जवाब देते हुए कहा कि, पापा सबसे ज्यादा खुशी को प्यार करते है।
साथ ही अंशुला ने ये भी बताया क्योंकि वो छोटी भी है। ये भी लिखा कि, वैसे पापा हम सबको बराबर प्यार करते हैं। इसके बाद एक औऱ अंशुला से सवाल किया गया कि, आपको अपने तीनों भाई-बहनों में सबसे ज्यादा क्या पसंद है।
इस पर अंशुला ने कहा कि, उनका प्यार, उनका दिल, उनकी स्ट्रेन्थ। मैं किसी भी सिचुएशन में होऊं, लेकिन वो मुझे जरूर हंसाते हैं। बिना किसी वजह के।
यही उनकी सबसे अच्छी चीज है। मैं उन सबसे बेहद प्यार करती है। अंशुला की बातों से साफ है कि अब उनकी फैमिली पूरी हो गई है।