---विज्ञापन---

26 साल की हुईं हॉलीवुड सुपरस्टार सेलेना गोमेज, दिखती हैं बला की खूबसूरत, देखिए तस्वीरें

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जी हां, सिंगर और एक्टर सेलेना गोमेज आज पूरे 26 साल की हो गई हैं। बहुत छोटी उम्र में ही सेलेना ने इतनी सक्सेस हासिल की है। बता दें कि सेलेना का जन्म अमेरिका में 22 जुलाई 1992 को हुआ था।  अपनी […]

हॉलीवुड की जानी मानी स्टार सेलेना गोमेज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जी हां, सिंगर और एक्टर सेलेना गोमेज आज पूरे 26 साल की हो गई हैं। बहुत छोटी उम्र में ही सेलेना ने इतनी सक्सेस हासिल की है। बता दें कि सेलेना का जन्म अमेरिका में 22 जुलाई 1992 को हुआ था। 

अपनी सिंगिंग से सेलेना ने सबको दीवाना बनाया है। सेलेना नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के करीब है। सेलेना आज कितनी सक्सेसफुल हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। बता दें कि सेलेना ने अपने करियर की शुरूआत  'बारनी एंड फ़्रेंड्स' में 'गियाना' से किया था। 

इस शो में सेलेना ने गियाना का रोल किया था। इसे काफी पसंद किया था। अपने करियर की शुरूआत में सेलेना ने हनाह मोंटाना में काम किया। इसके बाद सेलेना ने कई फिल्मों में छोटे छोटे रोल्स किए। इसके बाद सेलेना ने डिज़्नी चैनल की सीरीज 'विवेर्ड्स ऑफ वेवेली प्लेस' में काम किया। 

इसके लिए उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। सेलेना ने साल 2008 में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया। सेलेना ने 'सेलेना गोमेज़ एंड द सीन' नाम की इस अलबम को लॉन्च किया। इस अलबम का 'किस एंड टेल' का टाइटल दिया गया। 

इस अलबम से तो मानो सेलेना रातों रात सुपरस्टार बन गईं। ये अलबम बिलबोर्ड 200 के टॉप 10 में शामिल हुआ। इसके बाद सेलेना ने अपना दूसरा अलबम 'ए इयर विदआउट रेन' लॉन्च किया। साल 2013 में सेलेना ने अपना पहला सिंगल अलबम लॉन्च किया। इस अलबम 'कम एंड गेट इट' ने तो धमाल ही मचा दिया।

 ये अलबम बिलबोर्ड 100 चार्ट का पहला टॉप 10 हिट था। इसके साथ ही सेलेना ने 'गुड फॉर यू', 'सेम ओल्ड लव' और 'बैक टू यू' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। 

सेलेना यूनिसेफ की सबसे कम उम्र की अंबेसडर भी रह चुकी है। जब वो सिर्फ 17 साल की ही थी। हाल ही में सेलेना ने कहा कि वो म्यूजिशियन ए आर रहमान के साथ काम करना चाहती हैं। 

पर्सनल लाइफ में सेलेना जस्टिन बीबर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चित रहीं। वो जल्द ही 'होटल ट्रांसिल्वानिया 3: समर वैकेसन' फिल्म में नजर आएंगी।

First published on: Jul 22, 2018 12:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.