Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

शादी से पहले निक और होने वाले जेठ-जेठानी संग वक्त बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ वक्त बिता रही है। जी हां, प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। प्रियंका यहां अकेली नहीं है बल्कि उनके साथ उनके होने वाले जेठ और जेठानी भी है। साथ ही उनकी […]

image


बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ वक्त बिता रही है। जी हां, प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। प्रियंका यहां अकेली नहीं है बल्कि उनके साथ उनके होने वाले जेठ और जेठानी भी है। साथ ही उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी है। दरअसल हाल ही में प्रियंका को निक और उनके भाई जो जोनस और सोफी टर्नर के साथ देखा गया है।

 प्रियंका अमेरिका में यूएस ओपन का मजा ले रही है। हाल ही में इन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। जिनमें साफ नजर आ रहा है कि ये सभी कैसे आनंद ले रहे है। ये लोग यूएस ओपन के स्टेडियम में बैठे नजर आए हैं। निक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पिक्चर शेयर की है। 

जिसमें ये सभी एक साथ खूब इंजॉय कर रहे है। ऐसा लग रहा है कि शादी से पहले ही प्रियंका अपने होने वाले ससुराल की फैमिली के साथ खूब मजे कर रही है। बीते दिनों ही वो निक जोनस के साथ उनके कॉन्सर्ट में गई थी। 

बीते दिनों ही निक जोनस की फैमिली इंडिया आई थी और निक-प्रियंका की रोका सेरेमनी हुई थी। दोनों सगाई तो पहले ही कर चुके है। फिलहाल तो दोनों की शादी का इंतजार किया जा रहा है। 

देखते हैं कि आखिर ये दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं। प्रियंका जल्द ही द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं।

First published on: Sep 05, 2018 06:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.