Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

अजय देवगन की फिल्म भुज से अलग हुईं परिणीति चोपड़ा, इसलिए छोड़ी फिल्म !

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों में बिजी चल रहे हैं। परिणीति के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। लेकिन अफसोस परिणीति का करियर ठीक नहीं चल रहा है। परिणीति के पास भले ही फिल्में हों और वो खूब फिल्में कर रही हों लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा […]

Edited By : | Updated: Nov 12, 2019 05:48
Share :

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों में बिजी चल रहे हैं। परिणीति के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। लेकिन अफसोस परिणीति का करियर ठीक नहीं चल रहा है। परिणीति के पास भले ही फिल्में हों और वो खूब फिल्में कर रही हों लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। बीते दिनों ही वो जबरिया जोड़ी में नजर आईं हैं। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए हैं, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिरी है। काफी वक्त पहले ही कन्फर्म हो चुका था कि परिणीति जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म भूज प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। 

फिल्म में अजय के साथ परिणीति के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी। अब खबर आई है कि परी ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति के पास इस वक़्त बैक टू बैक फिल्में हैं। बताया गया है कि, परिणीति फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक में बिजी हैं। वो लगातार फिल्म कि शूटिंग ओर तैयारियां कर रही हैं। इसके बाद परिणीति अपनी एक और फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की शूटिंग में लग जाएंगी।

दरअसल फिल्म की कुछ शूटिंग बाकी है। ऐसे में परी को अपने ये दो प्रोजेक्ट्स पूरे करने हैं। इसीलिए उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया है। 

बता दें कि फिल्म भुज़ की कहानी देशभक्ति पर आधारित होगी। फिल्म भारत पाक युद्ध की दास्तां बताएगी। फिल्म में अजय  सेना के जवान विजय कर्णिक के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि, विजय कर्णिक 1971 में हुए भारत पाक युद्ध के भुज एयरपोर्ट के इनचार्ज थे। इस फिल्म को अभिषेक दुधईया डायरेक्ट करने जा रहे है। गिन्नी खनुजा, वजीर सिंह, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अभिषेक मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म अगले साल 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है। 

First published on: Nov 12, 2019 05:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.