---विज्ञापन---

शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर निक ने की है तैयारी, वाइफ प्रियंका को देंगे सरप्राइज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन गई हैं। पीसी को हर कोई देसी गर्ल के नाम से भी जानता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका अब ग्लोबल स्टार है। प्रियंका की पॉपुलैरिटी दुनिय़ाभर में हैं। प्रियंका ने बीते साल ही निक जोनस से शादी रचाई है। […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन गई हैं। पीसी को हर कोई देसी गर्ल के नाम से भी जानता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका अब ग्लोबल स्टार है। प्रियंका की पॉपुलैरिटी दुनिय़ाभर में हैं। प्रियंका ने बीते साल ही निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बाद प्रियंका इन दिनों पति निक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। काम के साथ साथ निक औऱ प्रियंका एक दूसरे का ख्याल भी खूब रखते हैं। 

जल्द ही निकयांका की शादी को एक साल होने वाला है। ऐसे में निक ने पहली एनिवर्सरी के लिए ग्रैंड तैयारी कर ली है। हाल ही में निक ने एक इंटरव्यू के दौरान फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी प्लानिंग को लेकर बातें बताई हैं। निक ने कहा कि, मैं प्रियंका के लिए कुछ स्पेशल करने वाला हूं। लेकिन ये सब बहुत पर्सनल है। मैं इस समय ये बिल्कुल नहीं बताऊंगा कि एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए मैं क्या करने वाला हूं क्योंकि ये प्रियंका के लिए सरप्राइज है। 

अगर मैं इस बारे में कुछ बोलूंगा तो उन्हें भी पता चल जाएगा और मैं अपने सरप्राइज को यूं बर्बाद नहीं कर सकता। साफ है कि निक औऱ प्रियंका का पहला शादी का सालगिरह बेहद शानदार होने वाला है। निक इन दिनों अपने कॉन्सर्ट्स में बिजी चल रहे हैं तो वहीं प्रियंका बीते दिनों ही इंडिया आई हैं। 

दरअसल प्रियंका अपनी आने वाली वेबसीरीज द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसी की शूटिंग इस वक्त प्रियंका दिल्ली में कर रही हैं। प्रियंका शूटिंग के साथ दिल्ली के खाने को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. बता दें कि पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। प्रियंका ने निक से हिंदू और क्रिश्चिन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस शाही शादी में बॉलीवुड से कुछ ही लोग शामिल हुए थे। 

First published on: Nov 10, 2019 10:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.