---विज्ञापन---

Video- एक दूसरे के साथ जमकर नाचीं निक-प्रियंका की मम्मी, देखिए होने वाली समधनों का डांस

देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार औऱ बॉयफ्रैंड निक जोनस से ऑफिशियली सगाई की है। हालांकि दोनों इससे पहले ही रिग्स को एक्सचेंज कर चुके हैं। बीते दिनों ही अपने पूरे परिवार के साथ निक जोनस इंडिया आए थे। इस दौरान हिंदू रीति-रिवाज से निक और प्रियंका का रोका हुआ। दोनों […]

Edited By : | Updated: Aug 29, 2018 09:47
Share :

देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार औऱ बॉयफ्रैंड निक जोनस से ऑफिशियली सगाई की है। हालांकि दोनों इससे पहले ही रिग्स को एक्सचेंज कर चुके हैं। बीते दिनों ही अपने पूरे परिवार के साथ निक जोनस इंडिया आए थे। इस दौरान हिंदू रीति-रिवाज से निक और प्रियंका का रोका हुआ। दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त मौजूद रहे। रोका सेरेमनी के बाद शाम को प्रियंका ने एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में प्रिंयंका के कुछ खास दोस्त औऱ बॉलीवुड से चुनिंदा लोग ही गए। 

निक जोनस को इंडिया बेहद पसंद आया है साथ ही उनके माता-पिता को भी इंडिया खूब पसंद आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो में निक की मम्मी औऱ प्रियंका की मम्मी डांस कर रही हैं। जी हां, निक की मां यानि कि प्रियंका की होने वाली सासू मां ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका होने वाली सास डेनिस जोनस और प्रियंका की मधू चोपड़ा पंजाबी गाने पर डांस कर रहे हैं। 

वीडियो को शेयर करते हुए डेनिस जोनस ने लिखा कि, आपका बहुत बहुत शुक्रिया मेरे साथ डांस करने के लिए। मिस यू। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं। वहीं खबरों के मुताबिक दोनों अक्टूबर में शादी रचा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों हवाई शहर में शादी करेंगे। फिलहाल जो भी हो देखते हैं कि अब दोनों शादी कब करते हैं।

First published on: Aug 29, 2018 09:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.