कोरोना की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है। साथ ही पूरे देश में कोरोना का असर बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में खबर मिली है कि ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर (tim brooke taylor) ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया है।
79 वर्ष के ब्रुक कोरोना वायरस से पीडित थे। मशहूर कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर के निधन की खबर की सच्चाई परिजनों ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि रविवार सुबह कोविड 19 की वजह से उनकी मौत हो गई। याद दिला दें कि ब्रुक 'गुडीज' नामक मशहूर हास्य कलाकारों की तिकड़ी का हिस्सा थे।
'गुडीज' में ब्रुक के अलावा ग्रीम गार्डन और बिल ऑडी भी थे। बता दें कि ब्रुक ने 1960 में टीवी और रेडियो पर कॉमेडी शुरू की थी। वहीं 1975 में ब्रुक के गाने 'फंकी गिबन' को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। ब्रुक टीवी शो 'एट लास्ट द 1948 शो' का अहम हिस्सा रहे थे।
इसमें जॉन क्लीज और ग्रेहम चैपमैन का साथ ब्रुक को मिला था। सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस के साथ ही साथा सितारे भी ब्रुक को याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।