प्रग्नेंट कैटी पेरी (Katy Perry) ने अपना नया म्यूजिक वीडियो (Daisies) रिलीज कर दिया है। यह उनका नया अलबम है और इसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस बार एक चीज अलग हुई है। इस बार गाने से अधिक कपड़ा इस वीडियो में उनके द्वारा कपड़े उतारने की चर्चा अधिक हो रही है।
इस वीडियो को रिलीज करते हुए पेरी ने लिखा है, यह गाना मैंने करीब दो महीने पहले लिखा था। इस वीडियो में बेबी बंप को दिखाते हुए पेरी कुछ सेकंड्स के लिए खुद के ऊपर से पूरी तरह कपड़े हटा देती हैं। यही वजह है कि इस बार चर्चा कपड़े को लेकर अधिक हो रही है।
अपने इंस्टा पर वीडियो डालते हुए सिंगर ने उम्मीद जताई है कि इस गाने को भी फैंस उतना ही प्यार देंगे जितना प्यार उन्होंने पिछले गाने को दिया है। इसके साथ ही कैटी ने यह भी कहा कि यह माहौल पहले से बिल्कुल अलग है और ऐसे में हम सभी उसी फेज से गुजर रहे हैं। पेरी प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में उनके चेहरे पर ग्लो साफ दिखता है। वीडियो वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने को जिस तरह से फिल्माया गया है, उसे देखना भी सुखद है।
ऐसे समय में इस गाने को रिलीज कर एक तरह से पेरी ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा भी दिया है। इस गाने को फैंस इसीलिए बहुत पसंद भी कर रहे हैं।