---विज्ञापन---

अमेरिकी पुलिस ने हॉलीवुड अभिनेत्री को गोली मारी, मौके पर ही मौत !

अमेरिकी में पुलिस ने एक हॉलीवुड अभिनेत्री को गोली मार दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेत्री वनीसा मार्केज ने पुलिस को खिलौना गन दिखाई थी। जिसके बाद 49 साल की वनीसा को पुलिस ने गोली मार दी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार […]



अमेरिकी में पुलिस ने एक हॉलीवुड अभिनेत्री को गोली मार दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेत्री वनीसा मार्केज ने पुलिस को खिलौना गन दिखाई थी। जिसके बाद 49 साल की वनीसा को पुलिस ने गोली मार दी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को अधिकारी वनीसा के पासाडेना स्थित घर पर किसी काम से गए थे। उस वक्त वनीसा नकली बंदूक लिए हुई थीं। उन्होंने ये गन अधिकारियों  पर तान दी। वनीसा मशहूर टीवी सीरीज में काम कर चुकी थीं। वनीसा 1994 से 1997 तक एक मशहूर टीवी सीरीज ईआर का हिस्सा रहीं। उन्होंने कई शो में हिस्सा लिया। पिछले साल वह उस वक्त सुर्खियों में आईं जब उन्होंने ईआर में अपने को-स्टार रहे जॉर्ज क्लूनी पर यौन शोषण और भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि क्लूनी ने इसके जवाब में कहा कि कास्टिंग तय करने में उनका कोई हाथ नहीं था।

First published on: Sep 01, 2018 08:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.