---विज्ञापन---

यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए थे मशहूर प्रोड्यूसर Harvey Weinstein, देनी होंगी समझौता राशि

हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) इस वर्ष फरवरी के महीने में यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए थे। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने हार्वे वीनस्टीन को दुष्कर्म और एक यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया गया था। अब ये खबर सामने आईं है कि हार्वे वीनस्टीन के वकीलों ने 19 […]

हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) इस वर्ष फरवरी के महीने में यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए थे। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने हार्वे वीनस्टीन को दुष्कर्म और एक यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया गया था। अब ये खबर सामने आईं है कि हार्वे वीनस्टीन के वकीलों ने 19 मिलियन डॉलर पर दो यौन शोषण के मुकदमों को निपटाने के लिए समझौता किया गया है। 

आपको बता दें की पिछले दो सालों से हार्वी वीनस्टीन पर लगे इन आरोपों की जांच की जारी थी। वहीं इसके अलावा प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिलाओं में से छह का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने प्रस्तावित सौदे को “पूर्ण बिक्री” बताया है। साथ ही  न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने घोषणा जानकारी दी कि लगभग 19 मिलियन डॉलर पीड़ितों को समझौते के तौर पर दिया जाएगा। ये रकम उन महिलाओं के बीच बटेंगी। जिन्होंने हार्वे  वीनस्टीन के साथ काम करते हुए यौन उत्पीड़न और लिंग-आधारित भेदभाव का अनुभव किया था। इसके साथ ही 2017 से चल रहे इस मुकदमे का अंत किया जाएगा। 

प्रोड्यूसर हार्वे  वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इसके बाद #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। हालांकि इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। प्रोड्यूसर हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर में से एक माने जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चूका है। हार्वे वीनस्टीन उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी। 

First published on: Jul 04, 2020 03:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.