Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

निर्माता-निर्देशक टेरी जोन्स का 77 साल की उम्र में निधन

मशहूर कॉमेडियन, निर्माता-निर्देशक और कलाकार टेरी जोन्स (Terry Jones) का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। वह वेल्श मूल के ब्रिटिश कलाकार थे। टेरी जोन्स के निधन की खबर उनके परिवार ने दी है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार उनके परिवार ने बयान […]

Edited By : | Updated: Jan 24, 2020 15:53
Share :

मशहूर कॉमेडियन, निर्माता-निर्देशक और कलाकार टेरी जोन्स (Terry Jones) का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। वह वेल्श मूल के ब्रिटिश कलाकार थे। टेरी जोन्स के निधन की खबर उनके परिवार ने दी है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे प्यारे पिता और पति अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

 टेरी जोन्स के परिवार के अनुसार वह लंबे समय से दिमागी बीमारी से ग्रस्त थे।  टेरी जोन्स का जन्म 1 फरवरी साल 1942 में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में बतौर कलाकार के अलावा स्क्रिप्ट राइटर, कॉमेडियन और निर्माता-निर्देशक की भूमिका निभाई थी। वह मशहूर ब्रिटिश कॉमेडियन ग्रूप मोंटी पाइथन का हिस्सा भी रह चुके हैं। अपने करियर में टेरी जोन्स ने कई पुरस्कार भी हासिल किए।

 हॉलीवुड सिनेमा में टेरी जोन्स का कैमरे के सामने और पीछे दोनों तरफ बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कई कॉमेडी फिल्मों का भी निर्देशन किया था। टेरी जोन्स को असली पहचान साल 1979 में आई फिल्म लाइफ ऑफ ब्रेन से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और छोटे पर्दे के लिए काम किया।

 फिल्मों के अलावा उन्होंने कई सीरियल के लिए भी काम किया। जिसमें 'द नॉट एडजस्ट योर सेट', 'ब्रोटोन योर माइंड' और 'द फॉरेस्ट रिपोर्ट' जैसे सीरियल्स के लिए काम किया था। वहीं टेरी जोन्स के निधन पर हॉलीवुड सिनेमा में शोक का माहौल है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

अभिनेत्री कैटी ब्रांड ने ट्विटर पर लिखा, टेरी जोन्स के बारे में जानकर दुख हुआ। वह बहुत ही मजेदार, दयालु और विचारशील इंसान थे। उनके अलावा और भी कई कलाकारों ने  टेरी जोन्स के निधन पर दुख प्रकट किया है।














First published on: Jan 24, 2020 03:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.