Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

बेटी की उम्र की मॉडल को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो, पब्लिक में किस करते देखे गए !

  फिल्म 'टाइटेनिक' के बाद लियोनार्डो डि कैपरियो दुनिया भर में पॉपुलर हो गए थे। फिल्म को रिलीज हुए करीब 21 साल हो चुके हैं।  लियोनार्डो अब 43 साल के हैं लेकिन  अब तक उनकी शादी नहीं हुई लेकिन उनकी लाइफ में कई लड़कियां आई और गईं। लियोनार्डो  इन दिनों खुद से 23 साल छोटी मॉडल और एक्ट्रेस कैमिला मोरोन […]

 

फिल्म 'टाइटेनिक' के बाद लियोनार्डो डि कैपरियो दुनिया भर में पॉपुलर हो गए थे। फिल्म को रिलीज हुए करीब 21 साल हो चुके हैं। 

लियोनार्डो अब 43 साल के हैं लेकिन  अब तक उनकी शादी नहीं हुई लेकिन उनकी लाइफ में कई लड़कियां आई और गईं। लियोनार्डो  इन दिनों खुद से 23 साल छोटी मॉडल और एक्ट्रेस कैमिला मोरोन को डेट कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि कैमिला की मां ल्यूसिला भी इस एक्टर से उम्र में दो साल छोटी हैं।

कैमिला की उम्र जहां 20 साल है तो वहीं उनकी मां अभी 41 साल की हैं। हाल ही में लियोनार्डो गर्लफ्रेंड के साथ देखे गए है।  लियोनार्डो और उनकी 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड कैमिला को हाल ही में लॉस एंजिलस के एक रेस्टोरेंट के बाहर हाथों में हाथ डाले घूमते देखा गया। इस दौरान लियो ने कैमिला को किस भी किया। लियो की पिछली गर्लफ्रेंड मॉडल नीना अगडाल थी। मई 2017 में लियोनार्डो का नीना से ब्रेकअप हो गया था। 

First published on: Apr 03, 2018 11:28 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.