रिश्तों में कब दरार आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। बॉलीवु़ड में इस साल कई कपल अलग हुए तो वही हॉलीवुड में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। हॉलीवुड के मशहूर कपल ब्रेड पिट और एंजिलिना जोली के बाद अब एक और कपल अलग हो गया है। ये कपल कोई औऱ नहीं बल्कि पेरिस हिल्टन और क्रिस जिल्का का है। दोनों अलग हो चुके हैं। दोनों की सगाई टूट चुकी है। इसी के चलते खबर आई है कि क्रिस ने पेरिस से अपनी 20 लाख डॉलर की अंगूठी पेरिस से वापस मांगी है।
रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल जनवरी में पेरिस को क्रिस ने लगभग 14 करोड़ की अंगूठी देकर प्रपोज किया था। लेकिन अब दोनों का रिश्ता टूट चुका है। ऐसे में क्रिस ने पेरिस हिल्टन से अपनी सगाई की अंगूठी वापस मांगी है। पेरिस ने बीते दिनों ही इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया है। उ
न्होंने सोशल मीडिया पर मर्लिन मुनरो का एक स्टेटमेंट शेयर किया औऱ इसी के साथ अपनी सगाई टूटने की जानकारी सभी को दी। हिल्टन ने लिखा था कि, मेरा मानना है कि हर चीज का एक कारण होता है। लोग इसलिए बदलते हैं ताकि आप आगे बढ़ना सीख सकें। चीजें गलत हो जाती हैं ताकि जब वो सहीं हो तो आप उनकी सराहना करें।
बता दें कि कैलिफोर्निया के लॉ के मुताबिक अगर सगाई टूट जाती है तो वहां पर अंगूठी वापस करनी पड़ती है। फिलहाल दोनों अलग हो चुके हैं। वैसे इससे पहले ब्रेड पिट और एंजिलिना का भी तलाक हो चुका है। दोनों 6 बच्चों के माता-पिता हैं। साल 2016 में जब इनका अलगाव हुआ तो इनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। दोनों के बीच इनके बच्चों की कस्टडी को लेकर भी खूब खींचातानी हुई है। वहीं बात पेरिस हिल्टन की करें तो वो इससे पहले कई हॉलीवुड स्टार्स को डेट कर चुकी हैं।