---विज्ञापन---

Pics- दिलचस्प है टीवी की डायन मोनालिसा की लवस्टोरी, बिग बॉस के घर में रचाई थी शादी

भोजपुरी से टीवी और बॉलीवुड में की दुनिया में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर खबरों में रहती हैं। कभी अपने हॉट फोटोशूट को लेकर, तो कभी अपने वेकेशन्स को लेकर। रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आ चुकी मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। इन दिनों स्टारप्लस के सीरियल […]

Edited By : | Updated: Jan 17, 2019 15:07
Share :

भोजपुरी से टीवी और बॉलीवुड में की दुनिया में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर खबरों में रहती हैं। कभी अपने हॉट फोटोशूट को लेकर, तो कभी अपने वेकेशन्स को लेकर। रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आ चुकी मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। इन दिनों स्टारप्लस के सीरियल नजर में नजर आने वाली मोनालिसा आज अपना बर्थडे मना रही हैं। कामयाबी के सफर पर आगे बढ़ती हुई मोनालिसा आज पूरे 36 साल की हो गई हैं। 

मोनालिसा ने भोजपुरी से इंडियन टीवी तक का सफर अपने बलबूते पर तय किया है। मोनालिसा आज बेहद पॉपुलर हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। अंतरा बिस्वास यानी मोनालिसा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वे जो भी करती हैं, उनके फैंस उसे हाथोंहाथ लेते हैं। 

मोना का  जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता में हुआ था। मोनालिसा बंगाली हिंदू फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। मोनालिसा ने अपनी स्टडी कोलकाता से ही की है। इसके अलावा अपने कॉलेजी की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता से की।

 मोनालिसा ने बॉलीवुड में डेब्यू से पहले कई छोटे बजट की फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2005 में आई फिल्म ब्लैकमेल से की। 

इस फिल्म में अजय देवगन और सुनील शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स के साथ मोनालिसा को काम करने का मौका मिला। इसके अलावा वो साउथ इंड्स्ट्री में भी काम कर चुकी है। मोनालिसा को असली पहचान भोजपुरी इंड्स्ट्री से मिली।

 भोजपुरी सिनेमा में जाने के बाद मोनालिसा हर तरफ छा गईं। वहां के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स सिर्फ मोनालिसा को ही अपनी फिल्म में लेने लगे। अंतरा विश्वास से मोनालिसा कब बन गईं ये उन्हें भी नहीं पता चला। 

भोजपुरी इंड्स्ट्री में काम करने के बाद मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 में आईं। इस सीजन में आने के बाद मोनालिसा औऱ भी मशहूर हो गईं।

 इस शो में मोनालिसा को खूब पसंद किया गया। इसी शो में मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाई। विक्रांत खुद भी एक भोजपुरी एक्टर हैं। 

शो में मोनालिसा का नाम मनु पंजाबी से जोड़ा गया। लेकिन आखिरकार बिग बॉस के घर में विक्रांत औऱ मोना की शादी हुई। घर में ही हल्दी, मेंहदी और बाकी सभी रस्में हुईं। 

घर में खूब धमाल हुआ और मस्ती हुई। सबने खूब गाना बजाना किया। 

संगीत की रस्म के लिए खास रवि किशन घर में आए। इसके अलावा भोजपुरी के एक और स्टार निरहउआ भी घर में पहुंचे। 

विक्रांत और मोना की नेशनल टेलिविजन पर ये शादी यादगार ही रही।

Pc- Google/Instagram 

First published on: Jan 17, 2019 03:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.