---विज्ञापन---

Live- मुंबई में शुरू हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिसेप्शन, देखिए तस्वीरें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त खूब चर्चा में है। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। निक और प्रियंका की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन हुई थी। 1 दिसंबर को दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग हुई तो वहीं 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू वेडिंग की है। इसके बाद दोनों ने […]

Edited By : | Updated: Dec 19, 2018 16:51
Share :

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त खूब चर्चा में है। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। निक और प्रियंका की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन हुई थी। 1 दिसंबर को दोनों की क्रिश्चियन वेडिंग हुई तो वहीं 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू वेडिंग की है। इसके बाद दोनों ने शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन कोई बॉलीवुड से तो नजर नहीं आया था। लेकिन इस रिसेप्शन खास मेहमान के तौरा पर पीएम नरेंद्र मोदी नजर आए थे। 



लेकिन अब प्रियंका शादी के करीब  18 दिन बाद इंड्स्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन दे रही हैं। दरअसल प्रियंका आज मुंबई में एक रिसेप्शन दे रही है। इसके बाद कल वो स्टार्स के लिए रिसेप्शन देंगी। 

आज के रिसेप्शन में मीडिया के सीनियर लोग औऱ पीसी के परिवार वाले रहेंगे। इस वक्त की अगर हम बात करें तो रिसेप्शन की तैयारी हो चुकी है। मुंबई के एक मशहूर होटल में ये रिसेप्शन हो रहा है। हाल ही में वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। 

जिसमें साफ नजर आ रहा है कि फूलों क की स्टेज दिख रही हैं। वहीं एक वडियो भी आया है जिसमें स्टेज का नजारा दिख रहा है।

 प्रियंका और निक व्हेन यू पर पहुंच चुके हैं प्रियंका ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आई हैं तो वहीं एक ग्रे सूट में दिख रहे हैं।

वहीं प्रियंका के अलावा स्टेज पर प्रियंका की मां मधू चोपड़ा पहुंच चुकी है। मधू चोपड़ा गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आई हैं। जहां वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। 

इसके बाद रिसेप्शन शुरू हो जाएगा। बता दें कि  पीसी ने जोधपुर में भी एक रिसेप्शन दिया था। जहां पर इनके करीबी और परिवार वाले ही मौजूद रहे थे।

 हाल ही में इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थी। फिलहाल अब इस रिसेप्शन पर सबकी नजरें जरूर टिकी रहेंगी। वहीं कल जो रिसेप्शन में लगभग पूरा बॉलीवुड शिरकत करने वाला है।

First published on: Dec 19, 2018 04:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.