Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

नए गाने के साथ कैटी पेरी ने फैंस को दी प्रेग्नेंसी की न्यूज, जल्द बनने वाली हैं मां

अमेरिकन की मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) इन दिनों बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर कैटी ने अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी शेयर की हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो Never Worn White लॉन्च किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी अनाउंस की हैं।  कैटी इन […]

अमेरिकन की मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) इन दिनों बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर कैटी ने अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी शेयर की हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो Never Worn White लॉन्च किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी अनाउंस की हैं। 

कैटी इन दिनों फेमस सिंगर मंगेतर ओरनाल्डो ब्लूम (Orlando Bloom) संग रिलेशनशिप में हैं कैटी ओरनाल्डो ब्लूम (Orlando Bloom) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कैटी का ये पहला बेबी है। अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी को लेकर कैटी काफी एक्साइटेड हैं।


बता दें कि कैटी  (Katy) का जहां ये पहला बच्चा है वहीं उनके मंगेतर का दूसरा है। ओरनाल्डो 9 साल के बेटे के पिता है। उन्हें ये बेटा एक्स वाइफ Miranda Kerr से है। म्यूजिक वीडियो में कैटी कमिटमेंट्स को लेकर अपने डर के बारे में बता रही हैं। साथ ही वो बता रही हैं कि अब वो इन सब के लिए तैयार हैं। म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए कैटी ने लिखा- गर्मियां बहुत बिजी होने वाली हैं। 


वीडियो के लास्ट में कैटी  (Katy) बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। पूरे वीडियो में कैटी  (Katy) काफी खूबसूरच नजर आईं. उन्होंने वीडियो में दो बहुत ही गॉर्जियस आउटफिट पहने हुए है। आपको बता दें कि साल 2019 में कैटी भारत आई थी। कैटी इंडिया में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के चलते आईं थी। 

कैटी  (Katy) ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में शानदार परफॉर्मेंस दी थी। वहीं कैटी  (Katy) का बॉलीवुड में भी ग्रैंड वेलकम हुआ था।  कैटी के आने की खुशी में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने एक शानदार वेलकम पार्टी दी थी। इस पार्टी में कैटी के स्वागत के लिए पूरा बॉलीवुड इकट्ठा हुआ था।

First published on: Mar 06, 2020 06:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.