---विज्ञापन---

शादी से पहले प्रियंका ने शुरू की बैचलर पार्टी, यूं कर रही हैं सेलिब्रेशन, देखिए तस्वीरें और वीडियो

 बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब सबकी नजरें […]

Edited By : | Updated: Nov 4, 2018 08:03
Share :


 बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब सबकी नजरें इनकी शादी पर टिकी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका का ब्राइडल शॉवर हुआ है। इस ब्राइडल शॉवर के खूब चर्चे हुए हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई।

 इस मौके पर प्रियंका ने अपने विदेशी दोस्तों और निक की फैमली के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही इस ब्राइडल शॉवर में नीतू कपूर और सोनाली बेंद्रे भी पहुंची थी। 

दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के लिए हर कोई एक्साइटेड है। शादी से पहले अब प्रियंका ने बैचलर पार्टी शुरू कर दी है। 

दरअसल इन दिनों प्रियंका बैचलर पार्टी को इंजॉय कर रही है। प्रियंका शादी से पहले हर वो लाइफ जीना चाहती है। जिसे वो चाहती है। इसीलिए तो अब उन्होंने बैचलर पार्टी का जश्न शुरू कर दिया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर लगातार इसकी तस्वीरें पोस्ट कर रही है। पीसी इन दिनों न्यूयॉर्क में बैचरल पार्टी कर रही है।

 बीते दिनों ही खबर आई कि निक जोनस ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका के लिए एक खास प्लान बनाया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस संगीत सेरेमनी में प्रियंका के लिए एक खास परफोर्मेंस देने वाले है।

 रिपोर्ट में कहा गया है कि निक प्रियंका के एक डांस परफोर्म करेंगे। निक अपने ट्रुप के साथ संगीत में परफोर्म करेंगे। ये करीब 45 मिनट का परफोर्मेंस होगा। अभी से ही इसकी तैयारियां भी हो गई है। बता दें कि 30 नवंबर को इनकी संगीत सेरेमनी होगी। इसके बाद 2 दिसंबर को दोनों शादी करेंगे।

First published on: Nov 04, 2018 08:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.