देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार औऱ बॉयफ्रैंड निक जोनस से ऑफिशियली सगाई की है। हालांकि दोनों इससे पहले ही रिग्स को एक्सचेंज कर चुके हैं। लेकिन देसी गर्ल का शनिवार की सुबह ही निक के साथ रोका हुआ है। इस रोका सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा गया। रोका में निक के मम्मी-पापा और प्रियंका के कुछ खास करीबी मौजूद रहे। वहीं रोका सेरेमनी के बाद शाम को प्रियंका ने एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में प्रिंयंका के कुछ खास दोस्त औऱ बॉलीवुड से चुनिंदा लोग ही गए।
पार्टी में आलिया भट्ट, परिणीति चोप़डा, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, संजय लीला भंसाली और अनुषा दांडेकर जैसे स्टार्स पहुंचे थे। परिणीति भी स्पेशली बहन प्रियंका की रोका सेरेमनी के लिए फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग को छोड़कर आई और फिर वो निक और उनकी फैमिली से मिली है। परी ने सोशल मीडिया पर निक औऱ प्रियंका के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। परिणीति अपनी बहन प्रियका के लिए बेहद एक्साइटेड भी है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने परिणीति से सवाल पूछते लिखा- क्या शादी से पहले परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले जीजा निक जोनस के जूते चुराएंगी? परिणीति ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा- ‘ हां बिल्कुल, मैंने तो निक से जूते चुराने की डील करना शुरू कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा इस बात की गवाह हैं’।
अब साफ है कि शादी में परी होने वाले जीजू निक के जूतों के साथ उनसे अच्छी खासी रकम लेंगी। तभी उन्हें जूते वापस मिल पाएंगे। बता दें कि परिणीति इन दिनों जबरिया जो़डी की शूटिग कर रही हैं। वहीं प्रियंका भी अब अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक में बिजी हो गई हैं। हो सकता है कि अक्टूबर में प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएं।