Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

2020 में एक दूसरे के हो जाएंगे फरहान शिबानी, होगी दोनों की शादी !

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अब सिर्फ अपने रिलेशन को लेकर ही चर्चा में आते हैं। फरहान पिछले 1 साल से शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। फरहान-शिबानी एक दूसरे के साथ अपने रिलेशन को अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल हर दूसरे छाया रहता है। आए दिन इनकी तस्वीरें आती […]

Edited By : | Updated: Nov 12, 2019 04:03
Share :

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अब सिर्फ अपने रिलेशन को लेकर ही चर्चा में आते हैं। फरहान पिछले 1 साल से शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। फरहान-शिबानी एक दूसरे के साथ अपने रिलेशन को अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल हर दूसरे छाया रहता है। आए दिन इनकी तस्वीरें आती रहती हैं। अबतक कई बार इनकी शादी की खबरें भी आ चुकी हैं। 

अब लीजिए फिर से इनकी शादी को लेकर खबर आईं है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड का ये कपल फरवरी 2020 तक शादी करने की सोच रहा है। फरहान अख्तर और शिबानी में से किसी ने अभी तक शादी की इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगाई है लेकिन अगर ये खबरें सच निकलती है तो इनके फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती है।

 हालांकि अभी तक फरहान ने और ना शिबानी ने इस खबर पर कोई कन्फर्मेशन दी है। फरहान और शिबानी एक दूसरे के लिए काफी सीरियस है और फरहान के बच्चे भी शिबानी को काफी पसंद करते हैं। माना जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी कर घर बसा लेंगे। बता दें कि फरहान ने 2017 में ही वाइफ अधुना से तलाक ले लिया है। फरहान की फिल्मों की बात करें तो वो बीते दिनों ही फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आए थे। 

First published on: Nov 12, 2019 04:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.