---विज्ञापन---

Khajoor ka Halwa Recipe: स्वाद के साथ रखना है सेहत का भी ख्याल तो बना लें खजूर का हलवा, ये है रेसिपी

Khajoor ka Halwa Recipe: खजूर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, इसमें कई प्रकार को पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ को दुरूस्त रखते हैं। अगर आपको खजूर खाना पसंद नहीं है तो आप इसका हलवा भी बनाकर खा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे की भला खजूर का भी हलवा […]

Khajoor ka Halwa Recipe, How To make Khajoor Halwa, Food

Khajoor ka Halwa Recipe: खजूर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, इसमें कई प्रकार को पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ को दुरूस्त रखते हैं। अगर आपको खजूर खाना पसंद नहीं है तो आप इसका हलवा भी बनाकर खा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे की भला खजूर का भी हलवा बनता होगा तो हम आपको बता दें कि इसका हलवा बहुत ही टेस्टी होता है।

जो लोग मीठा खाने के शौकीन हों लेकिन अपनी हेल्थ की वजह से खाने से परहेज करते हैं उनके लिए भी खजूर का हलवा बहुत ही अच्छा होता है। आप भी अपनी मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करना चाहते हैं तो हम आपके लिए खजूर के हलवे की रेसिपी लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे बनाएं इसका टेस्टी और हेल्दी हलवा और सेहत को इससे क्या लाभ मिलते हैं।

खजूर के हलवे से मिलने वाले लाभ

खूजर खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। खांसी-जुकाम दूर करने के साथ ये वजन को कम करने में भी मददगार है। इसके अलावा शरीर में ऊर्जा को बढ़ाना, दिल की समस्या दूर करना और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने के लिए ये काफी मददगार साबित हो सकता है।

खजूर का हलवा बनाने के लिए सामग्री Khajoor ka Halwa Recipe

200 ग्राम- पिंड खजूर
1 कप- मावा (खोया)
1/2 कप- चीनी
1/2 कप- सूखे मेवे
1/4 कप- घी
1/2 कप- नारियल कसा-
1/4 चम्मच- इलायची

खजूर का हलवा बनाने की रेसिपी

खजूर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप खजूर के बीजों को अलग कर लें।
अब आप सभी खजूरों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
इसके बाद गैस पर कड़ाही रखें, और इसे गर्म कर लें।
अब इसमें देसी घी डालकर गर्म कर लें और गैस को मीडियम आंच पर रख दें।
जब घी गर्म हो जाे तो आप इसमें खजूरों को डालकर कम से कम 5 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
अब इसमें मावा को डालकर अच्छी तरह से मैश कर दें और कुछ देर के लिए अच्छे से भून लें।
अब आप इसमें चीनी भी एड कर दें और मिक्स कर लें।
जब चीनी अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप इसमें नारियल का चूरा भी डाल दें और मिक्स कर लें।
अब आपका टेस्टी और हेल्दी खजूर का हलवा बनकर तैयार हो गया है।
आप इसे गर्मागर्म सर्व करें और हलवे के टेस्ट को इंजॉय करें।

First published on: May 10, 2023 03:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.