Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Summers में बॉडी को करना है रिफ्रेश तो पिएं स्पशेल रूह- अफ्ज़ा-दही लस्सी, मिनटों में होती है तैयार

Summers Special Drink: गर्मियों के मौसम ठंडक पाने के लिए हमें ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप अपने आपको कूल रखने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है और इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से शरीर को ठंडा रखती है। अगर आपके […]

Summers Special Drink, Rooh-Afza-Curd Lassi, Drink Recipe

Summers Special Drink: गर्मियों के मौसम ठंडक पाने के लिए हमें ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप अपने आपको कूल रखने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है और इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से शरीर को ठंडा रखती है। अगर आपके सादा दही खाना पसंद नहीं है तो आप इसकी लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं।

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप रात को इसका सेवन न करें। आज हम आपको रूह- अफ्ज़ा लस्सी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो पीने में बहुत ही टेस्टी होती है। ये लस्सी उनके लिए भी अच्छी होती है जो दही और दूध पीने में आनाकानी दिखाते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे बनाएं रूह- अफ्ज़ा-दही लस्सी।

रूह- अफ्ज़ा-दही लस्सी बनाने के लिए सामग्री Summers Special Drink

दही -400 gm
चीनी –स्वादानुसार
रूह- अफ्ज़ा सिरप -2 टेबलस्पून
बर्फ क्यूब -6 से 7
काजू ,पिस्ता ,किशमिश –बारीक कटे हुए ( ये ऑप्शनल हैं)

रूह- अफ्ज़ा-दही लस्सी बनाने की रेसिपी Summers Special Drink

रूह- अफ्ज़ा-दही लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में दही और चीनी डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
इसके बाद आप दही के जार में आइस क्यूब्स भी डाल लें और एक बार फिक से ब्लैंड कर लें।
आप चाहें तो ड्राई फ्रुट्स को भी लस्सी के साथ ब्लैंड कर सकते हैं, इससे इसका टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
अब आप इस तैयार लस्सी को किसी बर्तन में डाल लें।
अब आप सर्विंग ग्साल लें और उसमें पहले रूह- अफ्ज़ा डालें और फिर लस्सी डालें।
इसके बाद आप लस्सी के ऊपर से दोबारा रूह- अफ्ज़ा डालें।ट
अब आप रूह- अफ्ज़ा लस्सी के ऊपर से काजू ,पिस्ता और किशमिश डालकर गार्निश कर लें।
इस रूह- अफ्ज़ा लस्सी को जो भी पिएगा आपकी तारीफ जरूर करेगा।

First published on: May 16, 2023 05:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.