TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Aloo Chokha Recipe: सब्जी बनाने का नहीं है समय तो झटपट बना लें आलू का चोखा, ये है रेसिपी

Aloo Chokha Recipe: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, इसके बिना बहुत कम सब्जी है जो बन सकती हैं। आप इसकी मदद से बहुत सारी डिश बना सकते हैं। अगर आपको  कभी कुछ अलग खाने का मन हो तो आलू का चोखा बना सकते हैं। ये बनाने में बहुत ही आसान होता है […]

Aloo Chokha Recipe: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, इसके बिना बहुत कम सब्जी है जो बन सकती हैं। आप इसकी मदद से बहुत सारी डिश बना सकते हैं। अगर आपको  कभी कुछ अलग खाने का मन हो तो आलू का चोखा बना सकते हैं। ये बनाने में बहुत ही आसान होता है और खाने में भी बहुत मजेदार। आप इसे रोटी या पूरी के साथ भी खा सकते हैं और चाहें तो चावल के साथ भी इसे खाया जा सकता है। आप इसे कुछ ही देर में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे अपने घर पर बना सकते हैं।

आलू का चोखा बनाने के लिए सामग्री Aloo Chokha Recipe

250 ग्राम आलू उबला हुआ 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ 1 टमाटर बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल स्वादानुसार नींबू का रस 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई हरा धनिया बारीक कटा हुआ स्वादानुसार नमक थोड़ा सा अदरक कद्दूकस किया हुआ 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आलू का चोखा बनाने की रेसिपी Aloo Chokha Recipe

आलू का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को अच्छे से धो लें और उबाल लें। इसके बाद आप उबले हुए आलू को ठंडा कर लें और छिलकर एक बाउल में रख लें। अब आप इसे अच्छे से मैश कर लें, और इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती डाल दें। अब इसमें नमक और तेल भी डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इसमें टमाटर भी एड कर दें और फिर से मिक्स कर लें। इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाल लें, और फिर जीरा डालकर भून लें। अब आप इसमें कटा हुआ प्याज भी एड कर दें और सुनहरा होने तक भून लें। अब आप इसमें मैश किए हुए आलू भी मिक्स कर दें और सभी को अच्छे से मिक्स कर दें। आपका आलू का चोखा बनकर तैयार है अब आप इसमें हरा धनिया डाल दें। आप इस चोखे को रोटी या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.